Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
Celebs who married in Rajasthan

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda से पहले इन फिल्मी जोड़ों ने भी राजस्थान के शाही महलों में लिए हैं सात फेरे, 90s की एक एक्ट्रेस का नाम भी है शामिल

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इससे पहले भी राजस्थान के शाही महल वेडिंग के लिए सेलेब्स की पहली पसंद रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रश्मिका और विजय से पहले किन सेलेब्स ने राजस्थान में सात फेरे लिए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 23:53 IST

राजस्थान की शाही धरती पर आज एक और फिल्मी जोड़ा शादी के बंधन में बंधा। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी की। कपल ने पहले तेलूगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और फिर कोडवा शादी की रस्में हुईं और 'द वेडिंग ऑफ VIROSH'संपन्न हुई। ये पहली बार नहीं है, जब राजस्थान में किसी कपल ने शादी की है। इससे पहले भी कई फिल्मी जोड़े राजस्थान में सात फेरे ले चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना से पहले किन सेलेब्स ने राजस्थान को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर चुना।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को फैंस बेशुमार प्यार देते हैं। इन दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कपल की शादी पंजाबी रिवाज से हुई थी और 15 जुलाई, 2025 को कपल के घर बेटी के जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने सरायाह मल्होत्रा रखा।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। कपल की शादी की सारी रस्में यही हुई थीं। इस ग्रांड वेडिंग में कपल के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 19 अक्टूबर, 2025 को एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने नीर रखा है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन राजस्थान को ही बनाया था। कपल ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक 700 साल पुराने किले में शादी की थी। इस शादी के सारे फंक्शंस उदयपुर में हुए थे। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर 7 नवंबर, 2025 को बेटे का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: एक ही दिन में दो रिवाजों से होगी शादी, रिसेप्शन में आएंगे बड़े सितारें; जानें 'विरोश' की वेडिंग में क्या होगा खास?

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपनी शादी के लिए राजस्थान को ही चुना था। हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से ये शादी उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। कपल आज एक बेटी के पैरेंट्स हैं और सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।

रवीना टंडन-अनिल थडानी

raveena tandon wedding

पिछले कुछ सालों से राजस्थान में सेलिब्रिटी वेडिंग का चलन बढ़ गया है, लेकिन काफी साल पहले 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन ने भी राजस्थान में शादी की थी। रवीना टंडन और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी की शादी 22 फरवरी 2004 को उदयपुर के ऐतिहासिक जग मंदिर पैलेस में हुई थी। ये शादी पंजाबी और सिंधी रिवाजों से हुई थी।

 

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding : शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, वेडिंग फोटोज में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आए नजर


इन सभी सेलेब्स की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं और आज भी फैंस इन जोड़ियों को खूब प्यार देते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।