
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट बड़ी सादगी से करती हैं। गुरुवार यानी 20 नवंबर को बॉलीवुड की 'फैशनिस्टा' सोनम कपूर ने भी अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी को एक बेहद स्टाइलिश और रॉयल अंदाज में दुनिया के साथ शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।
ये ट्रेंड सिर्फ सोनम कपूर तक सीमित नहीं है। पिछले कुछ सालों में, कई ग्लोबल इंडियन सेलेब्रिटीज ने अपने मां बनने की खबर को इतने ग्लैमरस और यादगार तरीके से शेयर किया है कि ये एक नया फैशन ट्रेंड बन गया है। आइए जानते हैं-

सोनम कपूर को बॉलीवुड की 'फैशनिस्टा' कहा जाता है। पहली बार वायु के समय में उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस्मेंट फोटोशूट के जरिए दी थी। वहीं अब दूसरी बार भी उनकी फैशन चॉइस चर्चा में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो हॉट-पिंक वूल सूट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। इस लुक को देखकर फैंस को प्रिंसेस डायना के आइकॉनिक स्टाइल की याद आ गई। आपको बता दें कि फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'मां' लिखा। ये अनाउंसमेंट सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट था जो दिखाता है कि अब इंडियन सेलेब्रिटीज अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा को एक 'हाई-फैशन इवेंट' की तरह ट्रीट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Sonam Kapoor Second Pregnancy का किया ऐलान, खुशी से झूम उठे पति आनंद आहूजा का रिएक्शन हुआ वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की खबर देकर सबको हैरान कर दिया था। उनका अनाउंसमेंट स्टाइल बहुत ही पर्सनल और ग्लोबल था। सरोगेसी के जरिए मां बनने की खबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए शेयर किया था। ये अनाउंसमेंट बहुत ही प्राइवेट था, लेकिन इसने ग्लोबल लेवल पर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।
आलिया भट्ट ने भी अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान बहुत ही क्यूट और पर्सनल तरीके से किया था, जो उनके डाउन-टू-अर्थ इमेज को दिखाता है। उन्होंने हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो सोनोग्राफी करवाते हुए नजर आ रहीं थीं। रणबीर कपूर भी साथ में थे। बाद में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट्स में भी वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक्स को मिलाकर एक नया ट्रेंड सेट किया था।

बॉलीवुड की अनुष्का शर्मा ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के लिए एक ओवरसाइज्ड पोल्का-डॉट ड्रेस चुना था जो तुरंत वायरल हो गई थी और एक ट्रेंड बन गई थी। ये लुक कंफर्टेबल होते हुए भी हाई-फैशन था। उन्होंने फोटाे शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि हम तीन होने जा रहे हैं। उनका अनाउंसमेंट इंटरनेशनल मीडिया में भी छाया रहा था।
इसे भी पढ़ें: क्या अनुष्का शर्मा बनने वाली हैं दूसरी बार मां, इस खास शख्स ने बताई पक्की खबर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।