
सोनम कपूर के घर दोबारा किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस के घर दूसरी बार बेटे का जन्म हुआ है। कपल ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की है और बताया है कि वो दोबारा पेरेंट्स बने हैं और वायु के बाद उनके घर एक और नन्हा मेहमान आया है।
View this post on Instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोबारा मम्मी-पापा बन गए हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम आपके साथ ये न्यूज शेयर कर रहे हैं कि 29 मार्च,2026 को हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब बड़ा हो गया है और इस खूबसूरत पल के साथ हमारे दिल भी बेहद खूबसूरती से बड़े हो गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बेहद खुश है और हम भी इस नन्ही सी जान को पाकर खुद को लकी महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों से भर दिया है। चार लोगों के परिवार के साथ हम जिंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। सोनम, आनंद और वायु की तरफ से ढेर सारा प्यार।"
View this post on Instagram
सोनम कपूर की इस पोस्ट के बाद दिया मिर्जा, करीना कपूर खान, परिणीति चोपड़ा, वाणी कपूर, संजय कपूर, हुमा कुरैशी और स्वरा भास्कर समेत कई फैंस ने सोनम और आनंद आहूजा को बधाई दी है। बता दें कि कपल के पहले बेटे का जन्म अगस्त 2022 में हुआ था और इसके लगभग 4 साल बाद कपल के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। सोनम कपूर प्रेग्नेंसी पीरियड में काफी एक्टिव रहीं और कई खूबसूरत फोटोशूट्स करवाए, जिनकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थी। सोनम और आनंद की शादी साल 2018 में हुई थी।
यह भी पढ़ें- 'बस यही चाहिए था...', 66 साल में क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? बेबी बंप की वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy:Instagram/Sonam Kapoor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।