
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद, इस कपल ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे, यशवीर, का चेहरा दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। भारती और हर्ष ने अपने फैंस को यह खास तोहफा 'गुड़ी पड़वा' के शुभ अवसर पर दिया, जिससे उनके चाहने वाले बेहद एक्साइटेड हैं। ऐसे में देखते हैं कैसे दिखाई अपने बेटे की झलक? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
बता दें, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई हैं। भारती प्यार से अपने लाडले को काजू नाम से पुकारती हैं। हालांकि, यशवीर का जन्म दिसंबर 2025 में ही हो गया था, लेकिन भारती ने काफी समय तक उसे कैमरे की नजरों से दूर रखा था। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए कपल ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था।
-1773989567840.jpg)
भारती सिंह की पार्टी की थीम 'सी ब्रीज' (Sea Breeze) तय की गई थी, जिसमें नीले रंग के डेकोरेशन ने पूरे माहौल में चार चांद लगा दिए थे। इस दौरान भारती के बड़े बेटे लक्ष्य, जिसका नाम गोला है, भी अपने छोटे भाई के फेस रिवील को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए।
जैसे ही भारती सिंह ने काजू का चेहरा हम सबके सामने रिवील किया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। यशवीर ने लाल रंग की बेहद प्यारी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह किसी नन्हे फरिश्ते से कम नहीं लग रहे थे। ऐसे में फैंस का मानना है कि काजू की शक्ल काफी हद तक उनके पिता हर्ष लिम्बाचिया और उनके दादाजी से मिलती है।
सोशल मीडिया पर लोग तुलना कर रहे हैं कि जहां बड़ा बेटा 'गोला' अपनी मम्मी भारती जैसा दिखता है, वहीं 'काजू' बिल्कुल अपने पापा हर्ष की कॉपी है। हालांकि, हर्ष का मजाकिया अंदाज में कहना है कि उन्हें यशवीर की झलक भारती में नजर आती है।
-1773989591218.jpg)
बता दें कि भारती और हर्ष की जोड़ी टेलीविजन पर काफी फेमस हैं। इन्हें सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है। ऐसे में कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। वहीं, साल 2022 में इनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था, जो अपनी क्यूटनेस की वजह से पहले ही इंटरनेट पर काफी मशहूर है। अब छोटे बेटे यशवीर के आने से इनका परिवार पूरा हो गया है। भारती के फैंस अब 'गोला' और 'काजू' की जुगलबंदी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें - Kaun hain Janhavi Bansal: कौन हैं जान्हवी बंसल? 'धुरंधर 2' में मास्टरमाइंड की पत्नी बन सिर्फ 2 सीन में बटोरीं सुर्खियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।