
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है। शायद ही कोई लेटेस्ट रिलीज फिल्म ऐसी हो, जिसमें उनकी आवाज में कोई रोमांटिक गाना न हो। उन्होंने आज एक ऐसा फैसला लिया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की। इस खबर ने उनके चाहने वालों को निराश कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है और कैसे लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने करोड़ों दिलों में जगह बनाई।
View this post on Instagram
अरिजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ देर पहले एक चौंकाने वाला पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हैलो, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं...श्रोताओं के तौर पर इतने सालों में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं ये ऐलान करते हुए खुश हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा...मैं इसे यहीं पर रोक रहा हूं। ये एक खूबसूरत सफर था।" इस पोस्ट ने फैंस को निराश कर दिया और कमेंट सेक्शन में फैंस अपने इमोशंस जाहिर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से फैंस के बीच खास पहचान बनाई है। पिछले कुछ सालों में आलम ये था कि लगभग हर फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना जरूरी बन गया था। ऐसे में फैंस फिल्मों में उनकी आवाज को मिस करेंगे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी और पिछले कुछ सालों में वो हिंदी के टॉप सिंगर्स में शुमार हो गए थे। खासकर रोमांटिक गानों में उनकी आवाज सीधा दिल को छू जाती थी। फिल्म 'आशिकी 2' का गाना 'तुम ही हो' उनके करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 के गाने संदेशे आते हैं के एक हिस्से में उन्होंने अपनी आवाज दी है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहने के बाद सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का गाना उनकी फिल्मी करियर का आखिरी गाना माना जाएगा।
अरिजीत सिंह की इस पोस्ट से उनके फैंस को गहरा सदम लगा है। बेशक उनके सभी चाहने वाले फिल्मों में उनकी आवाज को बेहद मिस करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Arijit Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।