
अरिजीत सिंह अपनी खूबसूरत आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन गानों में अपनी आवाज दी और उनकी गिनती इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में होती है, लेकिन अरिजीत ने कुछ दिन पहले प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करके सभी को हैरान कर दिया। अरिजीत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि अब वो प्लेबैंक सिंगर के तौर पर और कई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। पिछले कई सालों में अरिजीत की आवाज, बॉलीवुड गानों की पहचान बन चुकी थी, ऐसे में उनके इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया। अरिजीत ने जब से रिटायरमेंट अनाउंस किया है, तबसे उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी हुई है। यूं तो अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहते हैं और खासकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में वो बहुत कम काम करते हैं, पर फिलहाल फैंस लगातार उनकी लाइफ से जुड़ी बातें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। बता दें कि अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं और उनकी पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी भी एक सिंगर हैं, जो तलाक के बाद लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी बिता रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अरिजीत की पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी कौन हैं वो क्या करती हैं?

अरिजीत सिंह की तरह ही उनकी पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी भी एक प्रशिक्षित गायिका हैं। उनकी और अरिजीत की मुलाकात साल 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' के दौरान हुई थी। उस वक्त दोनों ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था और अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। दोनों संगीत के सफर में साथ थे और ऐसे में ये धीरे-धीरे करीब आ गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद अरिजीत और रूपरेखा शादी के बंधन में बंध गए हालांकि, इनकी शादी ज्यादा नहीं चली और बताया जाता है कि शादी के एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए। रूपरेखा से तलाक के बाद अरिजीत सिंह ने साल 2014 में अपनी पड़ोसी और बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की थी। अरिजीत सिंह ने रूपरेखा संग उनकी शादी और तलाक पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा और इस बात पर हमेशा चुप्पी साधे रखी।
यह भी पढ़ें- Koel Roy Kaun Hain:अरिजीत सिंह की दूसरी पत्नी कोयल रॉय कौन हैं? तलाक के बाद सिंगर ने की थी दूसरी शादी
रुपरेखा बनर्जी लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो फिलहाल कोलकाता में हैं और स्टेज परफॉर्मेंसेज के जरिए वो म्यूजिक से जुड़ी हुई हैं। वो एक आर्टिस्ट और म्यूजिक टीचर भी हैं। अरिजीत और रूपरेखा की कोई खास तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है। रूपरेखा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्होंने नलिनाक्ष्या भट्टाचार्य से शादी की है। उनकी एक बेटी सिरी भी है। वो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी परफॉर्मेंस और पर्सनल लाइफ से जुड़े फोटोज शेयर करती रहती हैं। पिछले साल उन्होंने एक पुरानी फोटो दोबारा शेयर की थी, जिसमें वो अरिजीत के साथ नजर आ रही हैं।
फिल्मी गानों में फैंस बेशक अरिजीत सिंह की आवाज को मिस करने वाले हैं। अरिजीत एक ऐसे सिंगर रहे हैं, जिन्होंने लाइमलाइट से दूर हमेशा अपनी गायिकी को सबसे आगे रखा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Arijit Singh, Fan Pages
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।