herzindagi
Neha Kakkar viral post about break

'मुझे जीने दें, पता नहीं मैं....' नेहा कक्कड़ के पोस्ट से मची हलचल, क्या अब नहीं करेंगी बॉलीवुड में काम? जान लीजिए वायरल खबरों का सच

Neha Kakkar Viral Post: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आज सुबह से चर्चा में हैं। एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें नेहा ने काम, जिम्मेदारियों और रिश्तों सभी से ब्रेक लेने की बात कही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये पोस्ट की थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसे डिलीट कर दिया।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 17:34 IST

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड यूं तो अक्सर अपने गानों, ड्रेसिंग सेंस और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। अपने गानों को लेकर वो अक्सर ट्रोलिंग का भी सामना कर चुकी हैं। हाल ही में 'लॉलीपॉप' गाने को लेकर नेहा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी, लेकिन आज नेहा सुबह से नेहा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। नेहा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने काम, जिम्मेदारियों और रिलेशनशिप सभी चीजों से ब्रेक लेने की बात की और उन्होंने प्राइवेसी की अपील की। हालांकि,नेहा ने कुछ देर में ही इस स्टोरी को डिलीट कर दिया। कई वायरल खबरों में ये दावा भी किया जा रहा है कि ये पोस्ट पुरानी है और इसे अब शेयर किया जा रहा है। चलिए बताते हैं कि नेहा ने क्या पोस्ट किया था और क्या है इन वायरल दावों का सच?

नेहा कक्कड़ ने अनाउंस किया ब्रेक

neha kakkar viral post

नेहा कक्कड़ ने आज यानी 19 जनवरी को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने हर चीज से ब्रेक लेने की बात की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अब रिश्तों, काम, जिम्मेदारियों और बाकी जिस भी चीज के बारे में मैं सोच सकती हूं, उससे ब्रेक लेने का वक्त है...मुझे नहीं पता मैं कभी वापस आऊंगी या नहीं, थैंक्यू। "

नेहा ने फैंस से की ये अपील

neha kakkar takes break
इसके बाद नेहा ने एक और स्टोरी पोस्ट की। इसमें उन्होंने पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट की कि उन्हें कैप्चर न करें। उन्होंने लिखा-"मैं उम्मीद करती हूं आप मेरी प्राइवेसी की इज्जत करेंगे और मुझे इस दुनिया में आजादी के साथ रहने देंगे। प्लीज नो कैमरा...मैं अपील करती हूं, आप लोगों मुझे सुकून देने के के लिए इतना तो कर सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- बेहतरीन सिंगिंग ही नहीं, इन वजहों से भी चर्चा में रहीं नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ ने कुछ ही देर में डिलीट कर दी पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

नेहा कक्कड़ ने इन दोनों इंस्टाग्राम स्टोरीज को कुछ ही मिनटों के अंदर डिलीट कर दिया। हालांकि, तब तक ये पोस्ट वायरल हो चुकी थीं। नेहा के फैंस फिलहाल इस सोच में हैं कि क्या वो अपनी जिंदगी में किसी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले नेहा और रोहनप्रीत के बीच भी खटपट की खबरें सामने आई थीं। काफी वक्त पहले नेहा और टोनी कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट के जरिए टोनी और नेहा से रिश्ता खत्म करने की बात की थी, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें- 'आजकल की लड़कियों को शुगर डैडी...', गोविंदा के 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' पर पत्नी सुनीता ने तोड़ी चुप्पी, बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

नेहा कक्कड़ के फैंस फिलहाल यही चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में सब ठीक हो। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Neha Kakkar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।