
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल नेहा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके कहा कि वो काम, रिश्तों और जिम्मेदारियों सभी से ब्रेक लेना चाहती हैं। इसके कुछ देर बाद उन्होंने इस स्टोरी को डिलीट कर दिया हालांकि, तब तक ये पोस्ट वायरल हो गई और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई कयास लगाए जाने लगे। सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा कि नेहा पति रोहनप्रीत सिंह से तलाक ले रही हैं। सिंगर ने एक स्टोरी पोस्ट करके इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया, लेकिन तब से कपल लगातार चर्चा में है। चलिए इसी बीच नेहा और रोहनप्रीत सिंह की नेटवर्थ से जानते हैं।
View this post on Instagram
नेहा कक्कड़ ने लंबे संघर्ष के बाद सफलता हासिल की है, लेकिन आज उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है और एक गाना गाने के लिए वो मोटी फीस लेती है। नेहा ने 4 साल की उम्र में माता रानी के जागरण में गाना गाना शुरू किया था। नेहा आज करोड़ों के घर में रहती हैं, उनका कार कलेक्शन भी शानदार है और वो अपने कॉन्सर्ट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। नेहा के इंस्टाग्राम पर 78.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो इंडिया की सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली सेलिब्रिटीज में से एक हैं। बात अगर नेटवर्थ की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा की नेटवर्थ लगभग 100-110 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। वो इंडियन आइडल समेत कई रियलिटी शोज में बतौर जज और गेस्ट नजर आ चुकी हैं। उनके पास मुंबई में शानदार घर के अलावा ऋषिकेश में भी एक घर है, जिसके बारे में उन्होंने खुद एक बार इंस्टा पर जानकारी दी थी। सिंगर के कार कलेक्शन में भी कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें Audi Q7, मर्सिडीज बेंज GLS 350 और BMW जैसी कारे हैं।
Biographyainfo.com की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहनप्रीत सिंह की नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ के बीच में है यानी नेटवर्थ के मामले में रोहनप्रीत सिंह अपनी पत्नी नेहा के आगे कहीं नहीं टिकते हैं। रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ साथ में कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं हालांकि, रोहनप्रीत सिंह अभी तक इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। वो कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
View this post on Instagram
रोहनप्रीत सिंह उम्र में नेहा से काफी छोटे हैं। दोनों की उम्र में लगभग 7 साल का अंतर है। शादी के समय नेहा 32 और रोहनप्रीत 25 साल के थे। दोनों ने कई बार इस बात का जिक्र किया था कि वो पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे और लगभग 3 महीने डेट करने के बाद इन्होंने 24 अक्टूबर, 2020 में शादी की थी।
यह भी पढ़ें- 'मेरा मासूम पति और परिवार...', नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, क्या पति की वजह से लिया ब्रेक?
फिलहाल नेहा कक्कड़ के फैंस इस बात से खुश हैं कि उनके और रोहनप्रीत सिंह के बीच सब ठीक है। फैंस नेहा की भी जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Neha Kakkar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।