
रियलिटी शो The 50 इन दिनों कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो को कई बातों के लिए चलते ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन कई कारणों से ये सुर्खियां भी बटोर रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में में भाव्या सिंह और दिव्या अग्रवाल के बीच तकरार देखने को मिली। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई और भाव्या ने दिव्या को लेकर कई शॉकिंग स्टेटमेंट दिए। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने पति अपूर्व से अलग रह रही हैं। इन बातों पर दिव्या की टीम की तरफ से भी जवाब दिया गया है।
View this post on Instagram
दिव्या अग्रवाल और को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह के बीच कल के एपिसोड में काफी लड़ाई देखने को मिले। भाव्या ने दिव्या की पर्सनल लाइफ को लेकर कई कमेंट्स भी किए और उन्हें गोल्ड डिगर कहा। दरअसल, दिव्या ने कल के एपिसोड में भाव्या से टिश्यू पेपर मांगा था, तो दिव्या ने ये कहकर देने से मना कर दिया कि उन्हें दिव्या का बात करने और टिश्यू मांगने का तरीका पसंद नहीं आया। इसके बाद कई छोटी-बड़ी बातों को लेकर दिव्या और भाव्या के बीच बहस शुरू हो गई और दोनों एक-दूसरे से लड़ते नजर आए। भाव्या, सपना चौधरी और आर्या से दिव्या की बुराई करती दिखीं। उन्होंने कहा-'ये इतनी फेक लड़की है न... कोई हैरानी नहीं कि इसको लोग गोल्ड डिगर बोलते हैं, इसको मैंने पॉडकास्ट पर ये बात पूछी थी , ये सब रिकॉर्ड पर है...आप देख लेना, मैंने पूछा था कि आप रियलिटी शो करोगे? बोलती है कि नहीं, मैं नहीं करूंगी... मैं तो बिग बॉस जीत चुकी हूं...मैं तो बिग बॉस जीत चुकी ह इससे पूछो, सारी पीआर करवाके और पैसे देकर स्पॉटिंग करवा के, क्या मिल गया...तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में।' इतना हीं नहीं, दिव्या की पर्सनल लाइफ पर भी भाव्या ने कमेंट करते हुए कहा, 'दिवाली के असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे...मैंने आज तक किसी को नहीं बोला कुछ...न ही किसी पॉडकास्ट पर कि ठीक है उनका पर्सनल मैटल है....ये भीख मांगती थी लोगों से मुंबई में कि मेरे घर आ जाओ। आप मेरे पास आ जाओ, प्लीज मुझसे मिलो....अलग रहती है अपने पति से... तबाह करके जाऊंगी मैं लड़की को।

इस पूरे मुद्दे पर दिव्या अग्रवाल की टीम ने भी रिएक्ट किया है। उनकी टीम की तरफ से दिव्या के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की गई और भाव्या पर सीधे शब्दों में निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह दिव्या की निजी जिंदगी को इसमें घसीटना और उनके बारे में इस तरह के गलत नैरेटिव फैलाना सही नहीं था। इस स्टोरी में उनकी टीम की तरफ से कल हुए झगड़े पर काफी कुछ कहा गया है।
The 50 का प्रीमियर तो जबरदस्त रहा और पहले ही एपिसोड में हंगामों की शुरुआत हो चुकी है, अब देखना होगा कि आगे के एपिसोड्स में क्या धमाके होते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar, Instagram/ Divya Agarwal
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।