herzindagi
Karan Patel vs Sidharth Bhardwaj fight

'मैं तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा...', The 50 की प्रीमियर नाइट में हुई जोरदार लड़ाई; करण पटेल ने सिद्धार्थ भारद्वाज को पहले टास्क में दे डाली धमकी

Karan Patel VS Sidharth Bhardwaj Fight: मच अवेटेड शो The 50 की शुरुआत 1 फरवरी की रात को जियो हॉटस्टार पर हो चुकी है। इस शो को लेकर जबरदस्त बज थी और अब मिस्ट्री लॉयन के महल को 50 कंटेस्टेंट्स कैद हो चुके हैं। शो के पहले एपिसोड्स में ही करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिला।  
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 11:32 IST

रियलिटी शो The 50 की शुरुआत 1 फरवरी की रात को जियो हॉटस्टार पर हो चुकी है। इसका प्रीमियर पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हुआ और फिर कलर्स टीवी पर इसका पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। मिस्ट्री लॉयन, शाही महल और 50 कंटेस्टेंट्स को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। शो के प्रीमियर से पहले ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई खबरें वायरल हो रही थीं और घर के अंदर क्या हो रहा है, इससे जुड़ी जानकारियां सामने आ रही थीं। अब फाइनली शो के प्रीमियर में कई धमाके हुए और पहले ही दिन घर  के अंदर एक टास्क भी हुआ, जिसमें कई इंट्रेस्टिंग ट्विस्ट भी आए। पहले टास्क में करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जोरदार कहासुनी हुई और करण ने सिद्धार्थ को सीधे शब्दों में धमकी भी दे डाली। प्रीमियर के बाद से ये दोनों कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

The 50 के पहले टास्क में ंहुआ करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज का झगड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

The 50 के पहले टास्क के दौरान करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। पहले टास्क में 5-5 लोगों की 10 टीमे बनाई गईं। सभी टीम के बीच फिजिकल टास्क होना था। इसमें जब सभी कंटेस्टेंट्स भाग रहे थे, उसमें करण ने सिद्धार्थ पर आरोप लगाया कि वो उनके सीने पर मुक्का मारते हुए आगे निकले और जान-बूझकर उन्होंने ऐसा किया। इसके बाद करण ने सिद्धार्थ से कहा- अगर दोबारा ऐसा कुछ किया तो मैं तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा। इसके बाद कहासुनी बढ़ गई और बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। प्रिंस नरूला ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को गाली न देने को कहा और कहा कि वहां लड़कियां भी हैं, इसलिए गाली न दें, लेकिन ये दोनों नहीं रूके।

यह भी पढ़ें- The 50 हाउस की पहली झलक सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फैंस ने बता दिया बिग बॉस की कॉपी; कंटेस्टेंट्स लिस्ट में भी हुआ बड़ा उलटफेर

लॉयन के घर से एलिमिनेट हुआ ये सदस्य

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

'द 50' के पहले एपिसोड में ही लॉयन के घर से यूट्यूबर वंशज सिंह बाहर हो गए हैं। दरअसल पहले टास्क के लिए सभी कंटेस्टेंट्स अरीना में पहुंचे और यहां 5-5 लोगों की टीम और 10 कैप्टन बनाए गए। इसमें से 5 टीमें सेफ हो गईं और 5 एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गईं। इसके बाद लॉयन ने पांच विनर कैप्टन करण पटेल, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला और फैजू को बुलाया और उन्हें एलिमिनेशन के लिए एक-एक कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा। इन पांचों ने आपसी सहमति से वंशज सिंह का नाम लिया और फिर लॉयन ने वंशज का एग्जिट ऑर्डर इश्यू किया और उनकी पहले ही एपिसोड में छुट्टी हो गई।

 

यह भी पढ़ें- The 50 के प्रीमियर से पहले ही लॉयन के घर से बाहर हुआ ये सदस्य, घर में बने 10 कैप्टन; इन 5 बातों के चलते धमाकेदार होगा शो का आगाज

 

The 50 का प्रीमियर तो जबरदस्त रहा और पहले ही एपिसोड में हंगामों की शुरुआत हो चुकी है, अब देखना होगा कि आगे के एपिसोड्स में क्या धमाके होते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।