
The 50 रियलिटी शो की शुरुआत 1 फरवरी को होने वाली है। 1 फरवरी से ये शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर ऑनएयर होगा। इसे लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। पिछले हफ्ते मेकर्स लॉयन के हाउस का टूर भी दिया था और इस शाही महल की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस शो में 50 सदस्य लॉयन के घर में कदम रखने वाले हैं और शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में इससे जुड़ी इनसाइड डिटेल्स भी लगातार सामनमे आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो घर में 10 कैप्टन बन चुके हैं और लॉयन के घर से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि The 50 से जुड़ी क्या खास अपडेट्स निकलकर सामने आ रही हैं?
View this post on Instagram
The 50 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। घर के अंदर 50 सदस्यों की एंट्री हो गई है और लॉयन के शानदार महल में टास्क का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिग बॉस तक और फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के पहले एपिसोड में हिमेश रेशमिया बतौर गेस्ट नजर आए। इसके साथ ही घर में एरीना टास्क हुआ, जिसमें 10 कैप्टन चुने गए। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिंस नरूला, निक्की तंबोली, फैजू, करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मोनालिसा, रचित, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ कैप्टन बने हालांकि, कई खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि आखिर मे इन सभी में से निक्की तंबोली घर की कैप्टन बनी हैं।
🚨 THE 50 EXCLUSIVE 🚨
— The 50 Khabri (@the50khabri) January 27, 2026
-->10 teams played the task.
-->5 teams won, 5 teams lost.
-->The 5 winning captains discussed together and, by mutual agreement, chose one contestant from the losing teams for elimination.
--> That’s how the first eviction happened on set .
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में पहला एविक्शन भी हो चुका है। 10 टीमों के बीच टास्क खेला गया। इसमें 5 टीम जीतीं और 5 हारीं और आखिर में जीतने वाली 5 टीम के कैप्टन के आपसी सहमति से एक सदस्य को चुना, जो घर से बेघर हुआ। बताया जा रहा है कि लवकेश कटारिया घर से एविक्ट हुए हैं हालांकि, अभी किसी भी कंफर्मेशन के लिए शो के ऑनएयर होने का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- The 50 Contestants List: विवियन डीसेना से लेकर धनश्री वर्मा तक, शो में नजर आ सकते हैं ये सितारे; जानें प्रीमियर डेट?
The 50 रियलिटी शो को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। 1 फरवरी को शो के प्रीमियर के बाद पता चलेगा कि ये शो ऑडियंस को कितना पसंद आता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Jio Hotstar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।