Fri Feb 13, 2026 | Updated 04:03 AM IST
herzindagi
image

The 50 से कटा निक्की तंबोली का पत्ता! एलिमिनेशन ने फैंस के उड़ाए होश, मजबूत खिलाड़ी होकर भी इन 3 वजहों से हुईं बाहर

The 50 से पिछले कुछ दिनों में कई सदस्य एलिमिनेट हो चुके हैं और शो में हर दिन लॉयन, कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क दे रहे हैं और अब खबरों की मानें तो शो से निक्की तंबोली का पत्ता भी कट चुका है।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 18:21 IST

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का रियलिटी शो द 50 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में नए-नए टास्क हो रहे हैं और कई सदस्यों का एलिमिनेशन भी हो चुका है। शो के कुछ एपिसोड्स में कई सदस्यों के बीच धमाकेदार लड़ाई भी देखने को मिली। जहां पहले ही दिन वंशज सिंह का एविक्शन हो गया था, वहीं इसके बाद से भी घर से कई सदस्य बाहर हो गए हैं और अब खबरों की मानें तो मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखी जा रहीं निक्की भी द 50 से बाहर हो गई हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

निक्की तंबोली हुई 'द 50' से एलिमिनेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली ने बिग बॉस और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे रियलिटी शोज में अच्छा परफॉर्म किया था। ऐसे में जब उन्होंने रियलिटी शो द 50 के लॉयन के घर में कदम रखा, तो सभी को काफी उम्मीदें थीं और लग रहा था कि वो इस शो में काफी आगे तक जाएंगी, लेकिन अब खबरों की मानें तो शो के शुरुआती हफ्तों में ही निक्की का पत्ता कट चुका है। बताया जा रहा है कि निक्की इस शो से एलिमिनेट हो गई हैं। यूं तो निक्की लॉयन के घर में भी अच्छा परफॉर्म कर रही थीं और हर टास्क में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही थीं, लेकिन इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो निक्की का सफर इस शो में खत्म हो गया है। निक्की इस शो में अपने ब्वॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ आई थीं और दोनों को जोड़ी काफी मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इनके रिश्ते में अनबन नजर आने लगी। इतना ही नहीं, पिछले कुछ एसिपोड्स में निक्की का इमोशनल ब्रेकडाउन भी देखा गया।

यह भी पढ़ें- The 50 Elimination Spoiler: वंशज सिंह के बाद पहले ही हफ्ते में लॉयन के घर से कटेगा इन 9 कंटेस्टेंट्स का पत्ता, एविक्शन का गणित कर देगा ऑडियंस को हैरान

निक्की क्यों हुई घर से बाहर?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arbaz Shaikh (@mr.arbazpatel)


निक्की तंबोली के एलिमिनेशन की खबरों में कितनी सच्चाई है, ये जानने के लिए तो अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन बात अगर उनके एलिमिनेशन की वजहों की करें तो निक्की और अरबाज के बीच सही तालमेल नजर न आना इसकी एक वजह हो सकता है। अरबाज जहां बाकी सदस्यों के साथ गुट बनाने में बिजी थे, वहीं निक्की अरबाज से सपोर्ट की उम्मीद कर रही थीं। काफी हद तक पॉसिबल है कि फैंस को इनके आपस का इमोशनल ड्रामा पसंद नहीं आया और इसी के चलते निक्की का पत्ता कट गया। बता दें कि लॉयन के घर से कुछ ही दिनों में 20 सदस्य एलिमिनेट हो चुके हैं और अब घर में 30 कंटेस्टेंट्स रह जाएंगे। ऐसे में देखना होगा कि अब शो में क्या ट्विस्ट आते हैं? खबरें ये भी हैं कि करण पटेल शो छोड़ने के बाद दोबारा एंट्री करेंगे और फिर एलिमिनेट हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- 'मैं तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा...', The 50 की प्रीमियर नाइट में हुई जोरदार लड़ाई; करण पटेल ने सिद्धार्थ भारद्वाज को पहले टास्क में दे डाली धमकी

 

 

The 50 के आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ खास होता है, ये देखने लायक होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।