Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:55 AM IST
herzindagi
image

'अपने प्यार की कुर्बानी...', The 50 में अरबाज पटेल ने किया निक्की तंबोली को शादी के लिए प्रपोज, रोते हुई बोलीं- पापा नहीं मान रहे

The 50 में निक्की तंबोली ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अरबाज पटेल के साथ एंट्री की और दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में है। कल के एपिसोड में अरबाज ने निक्की को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन निक्की इमोशनल होकर एक बड़ा खुलासा करती दिखीं।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 23:01 IST

The 50 रियलिटी शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इमोशंस, हंगामे, लड़ाई और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के हर एपिसोड में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं और यही वजह है कि लॉयन का घर और इसके कंटेस्टेंट्स लाइलाइट में हैं। निक्की तंबोली, द 50 की पॉपुलर और मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। हालांकि, निक्की के घर से बेघर होने की खबरें आ रही हैं, लेकिन फिलहाल वो घर में हैं। खबरों की मानें तो निक्की अगले हफ्ते तक घर से बेघर हो सकती हैं। फिलहाल कल का एपिसोड निक्की के लिए काफी इमोशंस लेकर आया। कल घर में उनके ब्वॉयफ्रेंड अरबाज पटेल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद निक्की की आंखों से आंसू बहने लगे और वो काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पापा उनके रिश्ते के खिलाफ हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी बात।

अरबाज पटेल ने किया निक्की तंबोली को प्रपोज


द 50 के कल के एपिसोड में अरबाज पटेल ने निक्की तंबोली को प्रपोज किया। अरबाज पटेल ने निक्की से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा, "मेरी धड़कनें इस समय बहुत तेज चल रही हैं....वो हमेशा मुझसे कहती है कि हमने कभी ऑफिशयली एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया....तो मैंने फैसला लिया कि मैं अपनी फीलिंग्स का इजहार करूंगा, मैं अपने पर्टर को सबसे सामने प्रपोज करूंगा...।" इसके बाद निक्की इमोशनल नजर आती हैं। अरबाज घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वो ये भी कहते हैं कि निक्की के आने के बाद से वो काफी बदल गए हैं और काफी मजूबत हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैं तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा...', The 50 की प्रीमियर नाइट में हुई जोरदार लड़ाई; करण पटेल ने सिद्धार्थ भारद्वाज को पहले टास्क में दे डाली धमकी

निक्की के पिता नहीं हैं रिश्ते के लिए तैयार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arbaz Shaikh (@mr.arbazpatel)

निक्की उस मूमेंट में काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से इस पल का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें डर भी लगता है क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं। निक्की ने ये भी बताया कि उनके पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। बता दें कि निक्की और अरबाज डेढ साल से रिलेशन में हैं और जब निक्की, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आई थीं, तो भी अरबाज उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस प्रपोजल को कई तरह के रिएक्शंस मिल रहे हैं, जहां कई फैंस का कहना है कि बस अब जल्दी दोनों शादी कर लें, तो वहीं कुछ ने इसे लेकर इन दोनों को ट्रोल भी किया है।

  

यह भी पढ़ें- The 50 से कटा निक्की तंबोली का पत्ता! एलिमिनेशन ने फैंस के उड़ाए होश, मजबूत खिलाड़ी होकर भी इन 3 वजहों से हुईं बाहर


The 50 में फिलहाल निक्की की लव लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ खास होगा, ये देखने लायक रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।