
कलर्स और जियो हॉटस्टार का द 50 इन दिनों सुर्खियों में हैं। शो में जबरदस्त हंगामे हो रहे हैं और कंटेस्टेंट्स भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करते हैं। हाल ही में हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने शो में अपने सफर के बारे में काफी ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हो गए। सपना शो में शिव ठाकरे से बात करती नजर आईं और उन्होंने बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वो अभी तक बैन हैं और कैसे एक लाइव शो के दौरान उनके साथ बदतमीजी हुई थी, चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने हाल में बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था और वो फाइनेंशियली भी काफी स्ट्रगल कर रही थीं। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब उन्होंने एक परफॉर्मेंस के लिए बिना डिटेल्स जाने हां कर दी थी, क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी। सपना ने शिव से बातचीत करते हुए कहा कि वो अपनी मां के साथ एक वेन्यू पर पहुंचीं और उस फॉर्म हाउस पर लगभग 20-25 टेबल लगी हुई थीं और खुलेआम हथियार रखे थे। वहां मौजूद सभी लोग गैंगस्टर लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि किसी के जेल से छूटकर आने का जश्न मना रहे हैं। सपना ने आगे बताया, "पहले मैंने अकेले गाना गाया और फिर मैं किसी के साथ परफॉर्म कर रही थी, बीच-बीच में एक गैंगस्टर आकर मेरे कान में कुछ कह रहा था, ज्यादा शोर-शराबा होने के कारण मैं ठीक से सुन नहीं पा रही थी, वहां करीब 50 लोग थे।" इसके बाद जब मेरी मां ने उन लोगों से कहा कि अब हमें जाने दें तो उन्होंने कहा- "आप कैसे जा सकती हो? पहले डांस करो और फिर जाओ...हमने आपको पेमेंट की है।" सपना ने कहा, "इसी बीच वहीं आदमी पीछे से मेरे पास आया और मेरे गाल पर किस करके भाग गया।"
यह भी पढ़ें- 'उसकी तरह काली तो नहीं...', The 50 में विवादों के घेरे में सपना चौधरी; नाइजीरियन रैपर पर किया नस्लवादी कमेंट
View this post on Instagram
सपना चौधरी ने ये भी बताया कि उनके ऊपर 35 केस रजिस्टर्ड हैं और कई ऐसे एरिया हैं, जहां वो बैन हैं और वो डांस नहीं कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि उनके कई शोज के दौरान काफी ड्रामा हुआ करता था, कई बार भगदड़ भी मच जाती थी और लोग कुर्सी भी फेंकने लगते थे। इसी वजह से यूपी के कई हिस्सों में वो बैन हैं और उन्हें शो करने की इजाजत नहीं हैं और उनके ऊपर 35 केस हैं।
सपना चौधरी फिलहाल The 50 में अपने सफर को लेकर सुर्खियों में हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।