Fri Mar 20, 2026 | Updated 01:45 AM IST
herzindagi
Ridhi Dogra Siwet Tomar relationship news

क्या 13 साल छोटे हीरो संग बढ़ रही हैं रिद्धि डोगरा की नजदीकियां? The 50 में बाथरूम में बंद हुआ कपल, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने लगा दी क्लास

The 50 में इन दिनों रिद्धि डोगरा और सिवेत तोमर का रिश्ता सुर्खियों में है। दोनों की बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं। कल के एपिसोड में गुस्से में अर्चना गौतम ने रिद्धि को सिवेत की गर्लफ्रेंड भी कहा था। फिलहाल इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों बाथरूम में लॉक होते दिख रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 18:01 IST

रियलिटी शो द 50 जल्द ही अपने फिनाले तक पहुंचने वाला है। शो में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में होने वाले हंगामों, टास्क और लड़ाई-झगड़ों के बीच रिद्धि डोगरा और सिवेत तोमर का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सिवेत अक्सर रिद्धि से फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं और वो रिद्धि को कैमरों के सामने प्रपोज भी कर चुके हैं। एक टास्क के दौरान रिद्धि ने सिवेत को गले लगाया था और ये मोमेंट खूब वायरल हुआ था। घर के कंटेस्टेंट भी अक्सर इन दोनों की बात करते नजर आते हैं। कल के एपिसोड में गुस्से में अर्चना गौतम ने रिद्धि को सिवेत की गर्लफ्रेंड भी कहा था। फिलहाल इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों बाथरूम में लॉक होते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने तो ये वीडियो देखकर इन दोनों की क्लास भी लगा दी। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

सिवेत ने बाथरूम में रिद्धि से शेयर कीं अपनी फीलिंग्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

रिद्धि और सिवेत की बढ़ती नजदीकियां फैंस को पसंद आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन दोनों के क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और सिवेत, रिद्धि से अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। हाल ही में एक एपिसोड में सिवेत, रिद्धि से दूरी बनाते नजर आए और वो उनसे अच्छे से बात नहीं कर रहे थे, इस बात से रिद्धि अपसेट नजर आईं और उन्होंने सिवेत से बात करने की कोशिश की। दोनों अपने बीच की गलतफहमी को सुलझाने को लिए एक साथ बाथरूम में गए और वहां बात की। दोनों ने अपनी फीलिंग्स शेयर कीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ फैंस इनके रिश्ते से खुश हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों बाथरूम के अलावा कहीं और भी बात कर सकते थे और ऐसा करना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'अपने प्यार की कुर्बानी...', The 50 में अरबाज पटेल ने किया निक्की तंबोली को शादी के लिए प्रपोज, रोते हुई बोलीं- पापा नहीं मान रहे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं रिद्धि और सिवेत के मोमेंट्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @whiskycuts

रिद्धि और सिवेत के रिश्ते को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और घर के अंदर इनका बॉन्ड सभी को पसंद आ रहा है। इसके क्यूट और फन मोमेंट्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि रिद्धि और सिवेत की उम्र में 13 साल का अंतर है। रिद्धि 41 साल की हैं, तो वहीं सिवेत की उम्र 28 साल है। रिद्धि तलाकशुदा हैं और साल 2019 में उनका राकेश बापेट संग तलाक हो गया था। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी।

 

यह भी पढ़ें- 'मैं तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा...', The 50 की प्रीमियर नाइट में हुई जोरदार लड़ाई; करण पटेल ने सिद्धार्थ भारद्वाज को पहले टास्क में दे डाली धमकी


The 50 का फिनाले नजदीक है और शो को जल्द ही विनर मिल सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।