
आज के वक्त में टीवी और ओटीटी पर सीरियल्स के अलावा रियलिटी शोज की भी भरमार है और कई नए कॉन्सेप्ट के साथ अलग-अलग रियलिटी शोज टीवी और ओटीटी पर आते रहते हैं। यूं तो रियलिटी शोज की जब बात चलती है, तो सबसे ज्यादा फेमस अभी तक 'बिग बॉस' ही रहा है, लेकिन 'लॉकअप', 'द ट्रेटर्स' और 'राइज एंड फॉल' जैसे कई शोज अलग-अलग ओटीटी पर आ चुके हैं। इनमें से कुछ को ऑडियंस ने पसंद किया, तो कुछ को सिरे से नकार दिया। इनमें से किसी भी रियलिटी शो को बिग बॉस जितनी पॉपुलरिटी नहीं मिली है। जियो हॉटस्टार का ही एक अपकमिंग शो The 50 इन दिनों चर्चा में है। बिग बॉस के फिनाले के साथ ही इस शो का जिक्र होना शुरू हो गया था और अब इसके कंटेस्टेंट्स, प्रीमियर डेट और फॉर्मेट से जुड़ी भी कई अपडेट्स सामने आ रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन-से सेलेब्स The 50 का हिस्सा बन सकते हैं?
View this post on Instagram
The 50 रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। अब शो के दो कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुते हैं। ये टीवी एक्टर करण पटेल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू हैं। इन दोनों ने ही शो के टिकट के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक शेर को दूसरे शेर का बुलावा आया है, सवाल भी है और एक्साइटमेंट भी। वहीं फैजू ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- टिकट हाथ में, लक अपने साथ है...ये बस एक नए एडवेंचर की शुरुआत है।
रियलिटी शो The 50 में 50 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे यानी ऑडियंस को एंटरटेंमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। अभी तक किसी कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम या प्रोमो सामने नहीं आया है, लेकिन शो के टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो निक्की तंबोली, तान्या मित्तल, ऑरी, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा, कुशा कपिला, अंशुला कपूर, उर्फी जावेद, फैसल शेख, ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, प्रतीक सहजपाल, बसीर अली, विवियन डीसेना, जय भानुशाली, मल्लिका शेरावत, मनीषा रानी और गौतम गुलाटी जैसे सेलेब्स के नजर आने की खबरें हैं।
View this post on Instagram
The 50 एक गेमिंग रियलिटी शो होगा और 50 कंटेस्टेंट्स इसका हिस्सा बनेंगे। इसके फॉर्मेट को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो ये 'स्क्विड गेम्स' से मिलता-जुलता है। ये 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे प्रसारित होगा।
The 50 रियलिटी शो को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। अब देखना होगा कि क्या ये शो फैंस को पसंद आता है या नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।