
फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों जमकर चर्चा में हैं। फिल्म के लीड एक्टर्स के अलावा एक्ट्रेसेस के काम की भी खूब तारीफ हो रही है। मोना सिंह ने 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की पत्नी का रोल प्ले किया था और इसके लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। मोना सिंह ने फिल्म के कई सीन्स में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इमोशनल कर दिया। इससे पहले भी एक्ट्रेस 'मुंज्या', 'हैप्पी पटेल' 'काला पानी', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', 'कोहरा 2' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो अन्य कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं। हाल ही में मोना ने फिल्म इंडस्ट्री के पक्षपात पर तीखा सवाल उठाया है। इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के साथ किस तरह अलग बर्ताव किया जाता है, इसे लेकर एक्ट्रेस ने कड़ा स्टेटमेंट दिया है, जो न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बल्कि एक ऐसे पहलू पर निशाना साध रहा है, जिस पर बात करना बहुत जरूरी है।
View this post on Instagram
मोना सिंह ने हाल ही में पीटीआई को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने इंडस्ट्री के पक्षपात पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा- "हमारी इंडस्ट्री में लोग इस तरह सोचते हैं...आप देखिए ऐसा सिर्फ हमारी फील्ड में होता है, जहां महिलाओं को लिए एक एक्सपायरी डेट बना दी गई है....ये बहुत खराब है। मेल एक्टर्स जहां 60 की उम्र में भी रोमांटिक रोल निभा सकते हैं, उन्हें लीड के तौर पर कास्ट किया जाता है, वहीं महिलाएं ऐसा नहीं कर सकती....मैं इस सब की परवाह नहीं करती।"
मोना सिंह ने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से लेकर 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' तक अलग-अलग तरह के रोल्स प्ले किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान की मां का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था, हालांकि वो कभी भी चैलेंज से नहीं कतराईं। उन्होंने इस बातचीत में इस बारे में भी जिक्र करते हुए कहा- "मैं ऑनस्क्रीन अपनी उम्र की परवाह नहीं करती हूं...मुझे खुद पर भरोसा है और मैं अपने आप को जानती हूं....इसलिए मैं रिस्क लेती रहती हूं, कई बार लोग मुझसे पूछते भी हैं कि मैं स्क्रीन पर उम्र से अधिक क्यों नजर आती हूं...मैं कहती हूं मैं इस बारे में नहीं सोचती, मैं बस अपने किरदार पर ध्यान देती हूं, जो मैं निभा रही हूं।"
View this post on Instagram
बॉलीवुड में उम्र और जेंडर बायसनेस लंबे समय से बहस का विषय रहे हैं और मोना सिंह से पहले कई एक्ट्रेसेस इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। दीया मिर्जा, शेफाली शाह, मनीषा कोइराला, विद्या बालन और नीना गुप्ता समेत कई अभिनेत्रियों ने इस बात का जिक्र किया है कि कैसे इंडस्ट्री में एक वक्त के एक्ट्रेसेस को चुनिंदा भूमिकाएं ही मिलती हैं या काम मिलना बंद हो जाता है। इसके अलावा भी उम्र और जेंडर से जुड़े स्टीरियोटाइप्स पर काफी चर्चा हुई है। ये कहीं न कहीं काफी अजीब है कि यूं तो बॉलीवुड में खुली सोच की वकालत की जाती है, लेकिन दूसरी तरफ आज भी महिलाओं को लेकर दोहरी मानसिकता नजर आती है।
मोना सिंह ने अपने स्टेटमेंट से बेशक एक तीखे सवाल को उठाया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Mona Singh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।