Sat Apr 11, 2026 | Updated 11:54 AM IST
subedaar

Subedaar Trailer: मोना सिंह का विलेन अवतार और अनिल कपूर का एक्शन, फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर आउट

अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह अवैध रेत खनन के खिलाफ एक पूर्व फौजी अर्जुन मौर्य की भूमिका में हैं। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और मोना सिंह का विलेन अवतार देखने को मिलता है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 20:04 IST

अनिल कपूर एक बार फिर पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी फिल्म सूबेदार का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म की कहानी भारत के गांव के इलाकों में फैले अवैध रेत खनन के काले कारोबार और उसके खिलाफ एक पूर्व फौजी की जंग को दर्शाती है। वहीं इस फिल्म में मोना सिंह दीदी के रूप में सबका मन जीतने फिर से आ रही हैं। ऐसे में ट्रेलर के बारे में जानना तो बनता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ट्रेलर में क्या सबसे खास लगा। पढ़ते हैं आगे...

क्या है सूबेदार फिल्म का ट्रेलर?

ट्रेलर फिल्म के गजब सीन्स की झलक दिखाता है, जो सूबेदार की दुनिया में ले जाता है। फिल्म में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य के किरदार में हैं और राधिका मदान उनकी बेटी बनी हैं।

subedaar (2)

सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर भी दमदार रोल्स प्ले कर रहे हैं।

कब होगी मूवी रिलीज?

'सूबेदार' फिल्म 5 मार्च को भारत भर में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें - 'कार की सीट पर झुक जाती थी ताकि...', सलीम खान की पहली पत्नी सलमा के सामने जाने से बचती थीं हेलेन, एक इंटरव्यू में घर तोड़ने को लेकर कही थी ये बात

'सूबेदार' का ट्रेलर

ट्रेलर में एक ऐसे क्षेत्र को दिखाया गया है जहां अवैध रेत खनन ने भय और सन्नाटे का माहौल बना दिया है। रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य अपने अतीत के बोझ तले घर लौटते हैं। उनका सामना आदित्य रावल के किरदार प्रिंस से होता है, जो विलन के रोल में है। मोना सिंह दीदी के रूप में नजर आती हैं, जो विलन बनी हैं और जिनके इर्द-गिर्द ही कहानी घूमती है।

subedaar (3)

ट्रेलर में, अनिल कपूर एक लाइन कहते हैं, 'फौजी है, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं।' फिल्म अर्जुन और उसकी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के बीच तनाव भरे रिश्ते पर भी बेस्ड है, जो इसका इमोशनल पार्ट है। फिल्म सम्मान, परिवार और अस्तित्व को दिखाती है।

सूबेदार की कास्ट

सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेनी ने बनाया है। कहानी सुरेश त्रिवेनी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम रोल्स में हैं।

इसे भी पढ़ें -'धुरंधर' फेम आयशा खान ने क्यों लीक की अपनी व्हाट्सएप चैट? एक्ट्रेस को लग रहा है इस बात का डर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।