-1772777149653.webp)
प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ कुछ लोगों को काफी पसंद आई तो कुछ की उम्मीदों पर नहीं खड़ी उतरी। 'दलदल' और 'द ब्लफ' जैसी फीकी रिलीज के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी आस थी, लेकिन मिली जुली प्रतिक्रिया यह बताती है कि दमदार निर्देशन और बिखरी हुई पटकथा ने कुछ लोगों को काफी निराश किया तो कुछ को काफी खुश किया है। हालांकि, निर्देशक ने कास्टिंग तो अच्छी की है, लेकिन किरदारों के साथ न्याय नहीं कर पाए। ऐसा लगता है जैसे फिल्म में कई हिस्सों को जबरदस्ती खींचा गया है। हालांकि, लोगों ने मोना सिंह की दमदार एक्टिंग का काफी सराहना भी की है। ऐसे में मूवी के पूरे रिव्यू के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कहानी क्या है और लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया के बारे में जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
फिल्म की कहानी पूर्व सैनिक अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) की है, जो सेना से रिटायर होकर घर लौटते हैं। अर्जुन अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ एक स्ट्रेसफुल रिश्ते में हैं। श्यामा को शिकायत है कि जब उसकी मां की एक्सीडेंट में मौत हुई, तब उसके पिता सरहद पर थे।
-1772777318963.jpg)
अर्जुन का दोस्त प्रभाकर (सौरभ शुक्ला) उनकी नौकरी प्रिंस (आदित्य रावल) के ड्राइवर के रूप में लगवा देता है।
प्रिंस शहर की बाहुबली बबली दीदी (मोना सिंह) का छोटा भाई है, जो जेल में रहकर भी अवैध रेत खनन का काला कारोबार चलाती है।
इसे भी पढ़ें - Aspirants 3 Release Date: UPSC की चुनौती और पुरानी दोस्ती की नई कहानी, 'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 की रिलीज डेट आउट; जानें कब होगा प्रीमियर?
अर्जुन शांति से जीवन बिताना चाहते हैं, लेकिन शहर का भ्रष्टाचार और बबली के गुंडे उन्हें चैन से नहीं रहने देते। अंततः एक फौजी का स्वाभिमान जागता है और वह अपनी बेटी व सम्मान की रक्षा के लिए इन अपराधियों से भिड़ जाता है।
-1772777335502.jpg)
#Subedaar
A decent action thriller with much more potential. If it had been cooked better, it could’ve been India’s Sisu or Nobody💯 pic.twitter.com/YgjAxPjN3a
— Levi Ackerman🍃🌝 (@me_njl_) March 5, 2026
#Subedaar is emotional, masaledaar and gripping. #AnilKapoor shines as Arjun Maurya, delivering a performance that anchors the film from start to finish. #SureshTriveni brings the story to life beautifully. A performance that truly strikes a chord.
— Saloni Jain (@jain_salonii) March 5, 2026
इसे भी पढ़ें -बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों बटोरने वाली टॉप 5 फिल्में, होली के मौके पर अपनी छुट्टी को बनाएं यादगार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।