
होली का त्योहार न केवल रंगों और खुशियों का पर्व है, बल्कि इंडियन सिनेमा और बॉक्स ऑफिस के लिए भी यह एक बड़ा मौका माना जाता है। ऐसे में होली पर कई ब्लॉक बास्टर मूवी रिलीज हुई हैं। ऐसे में आप इस होली को खास बनाना चाहती हैं तो ओटीटी पर आई करोड़ों कमाने फिल्में आपके काम आ सकती हैं। ऐसे में इन फिल्मों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस होली आप कौन-सी फिल्में देख सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। देशभक्ति के जज्बे से भरी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने भारत में लगभग 155.70 करोड़ रुपये की कमाई की और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 208 करोड़ रुपये रहा। बता दें कि इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस मॉडर्न लव स्टोरी ने युवाओं को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की। होली की छुट्टी का इसे भरपूर फायदा मिला।

फिल्म ने भारतीय बाजार में 147 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया और वैश्विक स्तर पर 220 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की इस सुपरहिट जोड़ी ने होली के मौके पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म का टाइटल ट्रैक आज भी होली पार्टियों की जान है। इस फिल्म ने भारत में 117.89 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - Holi Song: होली के इस गाने पर हैं 1 बिलियन से ज्यादा यूट्यूब व्यूज, अमिताभ बच्चन-रेखा ने नहीं इस फिल्मी जोड़ी ने लगाए हैं ठुमके
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर 'रेस' सीरीज की पहली फिल्म होली के आसपास रिलीज हुई थी। सैफ अली खान और अक्षय खन्ना के अभिनय ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। फिल्म ने भारत में लगभग 60.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो उस समय के हिसाब से काफी बड़ी रकम थी। यह Netflix और Zee5 पर मौजूद है।
विद्या बालन की इस थ्रिलर फिल्म ने साबित किया कि बिना किसी बड़े मेल सुपरस्टार के भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती है। फिल्म का बैकग्राउंड और क्लाइमेक्स काफी चर्चा में रहा था। इस फिल्म ने भारत में 51.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

ये फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज हुई। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 137 करोड़ रुपए हैं। वहीं ओटीटी पर आप जियोहॉटस्टार के माध्यम से देख सकती हैं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया।
इसे भी पढ़ें - Holi 2026: इस बार इन 5 कपल्स के घर मनेगी 'पहली होली', शादी की शहनाई के बाद अब उड़ेगा गुलाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।