-1774943840409.webp)
अप्रैल 2026 का महीना एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। ऐसे में अगर आप सिनेमाघर नहीं जा पा रहे हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स आपके घर को ही सिनेमाघर बनाने की तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में आपको इस महीने सस्पेंस, कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर और रोमांस का ऐसा जबरदस्त तालमेल देखने को मिलेगा, जो हर उम्र के फैंस को काफी पसंद आएगा। ऐसे में इन फिल्मों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सितारे जमीन पर से लेकर वध 2 तक कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज अप्रैल में आने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...
आमिर खान एक बार फिर अपनी अलग कहानी के साथ वापसी कर रहे हैं। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डीसूजा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अगर आप फैमिली फिल्में पसंद करते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर रखें।

वकील वीडी त्यागी (रवि किशन) एक बार फिर अपने 'जुगाड़ू' अंदाज के साथ पटपड़गंज जिला कोर्ट में लौट रहे हैं। राहुल पांडे द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी सीरीज अपने पहले सीजन के सक्सेस के बाद अब दूसरे भाग के साथ तैयार है। इस बार वीडी त्यागी का लक्ष्य जज बनना है, जिसके इर्द-गिर्द कोर्ट के मजेदार और कानूनी दांव-पेच बुने गए हैं।
क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी फिर से पर्दे पर आ रही है। जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित 'वध 2' पहले भाग की तरह ही सस्पेंस और डर से भरपूर होने वाली है।
इसे भी पढ़ें - Vadh 2 OTT Release: नीना गुप्ता की 'वध 2' ओटीटी पर देने जा रही है दस्तक, जानें कब और कहां देख सकेंगी ये फिल्म?
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस और डर को मिलाकर बनी है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की यह सस्पेंस थ्रिलर एक ऐसी कहानी पेश करेगी, जिसमें प्यार के साथ-साथ रोंगटे खड़े कर देने वाले मोड़ भी होंगे।

रोमांटिक फिल्मों के प्रेमियों के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म अप्रैल के मध्य में रिलीज हो रही है। यह एक आधुनिक दौर की प्रेम कहानी है जो शहर की भागदौड़ के बीच बनी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।