
ओटीटी पर हर हफ्ते फिल्मों और वेब सीरीज का तांता लगा रहता है और फैंस को भी लेटेस्ट रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' भी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और जो फैंस इसे तब नहीं देख पाए थे, उन्हें इसकी ओटीटी रिलीज का इ्ंतजार था। अब फाइनली इसकी ओटीटी रिलीज डेट सामने आ रही है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ये वेब सीरीज ओटीटी पर कब दस्तक देने वाली है, चलिए आपको बताते हैं।
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म 'वध 2' की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आ रही है। ओटीटी प्ले प्रीमियम की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट की जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा था और उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसका बजट 10 करोड़ रुपये बताया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से आधी कमाई भी नहीं कर पाई थी। ऐसा नहीं है कि फिल्म की कहानी में दम नहीं था, लेकिन इसकी रिलीज से कुछ दिन पहले 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों के रिलीज होने के चलते ये फिल्म तब कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में देखना होगा कि क्या फिल्म ओटीटी पर धमाल मचा पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है बरुण सोबती-मोना सिंह की 'कोहरा 2', जानें क्या है इसकी कहानी?
फिल्म 'वध 2' को भले ही थियेटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स न मिला हो, लेकिन फिल्म की कहानी दिलचस्प है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की शुरुआत साल 1994 से होती है, जहां मंजू देवी यानी नीना गुप्ता को डबल मर्डर के आरोप में 28 साल की सजा सुनाई जाती है और उसके बाद सीधे 28 साल बाद की कहानी दिखाई जाती है। इसके बाद जेल के गार्ड शंभूनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) और मंजू देवी की कहानी दिखाई जाती है, जो मंजू देवी से प्यार करता है। जेल में एक बड़े नेता का भाई केशव भी बंद है। कैसे केशव की नजर एक महिला कैदी पर खराब होती है, कैसे केशव गायब हो जाता है और फिर आगे क्या-क्या होता है, ये सब ट्विस्ट जानने के लिए आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगी।
यह भी पढ़ें- Chiraiya On OTT: समाज की 'सोच' पर तमाचा है 'चिरैया', इन 5 बातों की वजह से सभी को जरूर देखनी चाहिए ये सीरीज
फिल्म 'वध 2' की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए ये अच्छी खबर है। अब देखना होगा कि ओटीटी पर इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।