Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:57 AM IST HZ Awards 2026
The Traitors 2 contestants list

The Traitors 2: करण जौहर के शो में इस बार नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स, बिग बॉस के विनर्स से लेकर इमरान हाशमी की हीरोइन तक का नाम है शामिल

The Traitors 2 Contestant List: करण जौहर के शो The Traitors 2 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है और ये जल्द ही प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाला है। बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग शो हो गई है और कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी शामिल आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक कई बड़े नाम इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 16:03 IST

प्राइम वीडियो की तरफ से कुछ दिन पहले कई वेब सीरीज और फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई है, जो जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। इसके बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गया है। इन नए शोज में करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' भी शामिल है। इसके फर्स्ट सीजन के बाद ही मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि इसका दूसरा सीजन आएगा और अब फाइनली इसका अनाउंसमेंट हो चुका है। इस रियलिटी शो के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'द ट्रेटर्स 2' में कौन-से सेलेब्स नजर आ सकते हैं।

'द ट्रेटर्स 2' की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण जौहर के इस रियलिटी शो की राजस्थान में शूटिंग शुरू हो चुकी है और अगले कुछ हफ्तों में शो की शूटिंग पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कई बड़े नाम इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस बार बिग बॉस के कई विनर्स भी 'द ट्रेटर्स 2' का हिस्सा बनेंगे। इनमें रूबीना दिलैक, एल्विश यादव, श्वेता तिवारी और मुनव्वर फारूकी का नाम शामिल है। इसके अलावा, नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा के भी इस सीजन का हिस्सा बनने की खबरे हैं। बता दें कि अभी किसी भी कंटस्टेंट के नाम पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है। बता दें कि मल्लिका शेरावत और बिपाशा बासु के भी इस खो का हिस्सा बनने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन दोनों एक्ट्रेसेस ने ये ऑफर ठुकरा दिया है। इस शो के लिए क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल का नाम भी सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें- Redheemaa Gupta कौन हैं? बिग बॉस 20 में जिनकी एंट्री के हो रहे हैं चर्चे, एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

उर्फी जावेद और निकिता लूथर बने थे 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन के विनर

uorfi-javed-and-nikita-luther-became-the-traitors-winner-1751606207707

'द ट्रेटर्स' का पहला सीजन काफी चर्चा में रहा था। इस सीजन में करण कुंद्रा, अंशुला पांडे, राज कुंद्रा, हर्ष गुजराल, महीप कपूर, निकिता लूथर, जन्नत जुबैर, आशीष विद्यार्थी, पूरब झा, निकिता लूथर और उर्फी जावेद समेत कई कंटेस्टेंट नजर आए थे। अंत में उर्फी जावेद और निकिता लूथर शो ने ये सीजन जीता था।

 


यह भी पढ़ें- Chiraiya On OTT: समाज की 'सोच' पर तमाचा है 'चिरैया', इन 5 बातों की वजह से सभी को जरूर देखनी चाहिए ये सीरीज


The Traitors 2 की शुरुआत में अभी काफी वक्त है, लेकिन इसे लेकर बज अभी से शुरू हो चुका है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।