-1771846001407.webp)
फरवरी का आखिरी हफ्ता ओटीटी पर मनोरंजन के जबरदस्त धमाके लेकर आ रहा है। इस आखिरी हफ्ते में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, सस्पेंस और रोमांस का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। अगर आप भी वीकेंड पर बिंज-वॉच के शौकीन हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं, जो आपकी बोरियत को पूरी तरह खत्म कर देंगी। ऐसे में इन फिल्मों और सीरीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फरवरी के आखिरी हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी सीरीज और फिल्में आने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...
CEO Club (23 फरवरी, अमेजन प्राइम वीडियो): इस सीरीज के साथ हफ्ते की शुरुआत हो रही है। इसमें सेरेना विलियम्स और विन्नी हार्लो जैसी बेहतरीन एक्टिंग करने वाले सितारे मेन भूमिकाओं में नजर आएंगी।
पैराडाइज सीजन 2 (23 फरवरी, जियो हॉटस्टार): सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज के दूसरे सीजन में सीक्रेट एजेंट जेवियर कॉलिन्स की कहानी आगे बढ़ेगी, जहां उन्हें अपनी पत्नी के जिंदा होने का पता चलता है।
द ब्लफ (25 फरवरी, अमेजन प्राइम वीडियो): ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की यह एक्शन फिल्म दर्शकों के लिए खास है। यह अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी कई भाषाओं में भी स्ट्रीम होगी।
वन बैटल आफ्टर अनअदर (26 फरवरी, जियो हॉटस्टार): हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की यह फिल्म एक्शन, थ्रिलर और ब्लैक कॉमेडी का एक बेहतरीन मेल है।
ब्रिजर्टन सीजन 4 - भाग 2 (26 फरवरी, नेटफ्लिक्स): रोमांस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स इस हिट सीरीज का अगला हिस्सा लेकर आ रहा है।
इक्कीस (26 फरवरी, अमेजन प्राइम वीडियो): अगस्त्य नंदा और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की यह फिल्म देशभक्ति और साहस की कहानी पेश करेगी।
इसे भी पढ़ें - रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज
श्री चिदंबरम गारू (26 फरवरी, ETV Win): सिनेमा के शौकीनों के लिए यह तेलुगु फिल्म एक अच्छा विकल्प साबित होगी।
एक्यूज्ड (27 फरवरी, नेटफ्लिक्स): कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर यह थ्रिलर फिल्म रहस्य और रोमांच की नई परतें खोलेगी।

रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड (27 फरवरी, जियो हॉटस्टार): मलयालम सिनेमा की यह रहस्यमयी कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
अंधा प्यार 2.0 (28 फरवरी, जी5): महीने का लास्ट इस फिल्म के साथ होगा। जिन लोगों को ड्रामा पसंद है ये उनके लिए बनाई गई है।
इसे भी पढ़ें - Assi Box Office Collection Day 1: तापसी पन्नू की फिल्म ने ओपनिंग डे पर गाड़े झंडे या रही सुस्त, जानें पहली दिन की कितनी कमाई?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।