Wed Apr 15, 2026 | Updated 03:58 AM IST
image

OTT पर मचेगा धमाल, इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज

इस हफ्ते (13-19 अप्रैल) ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। राजकुमार राव की कॉमेडी 'टोस्टर' और पवन कल्याण की एक्शन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 17:14 IST

मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह हफ्ता बेहद ही खास हो सकता है। अगर आप भी सिनेमाघरों की भीड़ से बचकर घर के आरामदायक सोफे पर बैठकर नई फिल्में और सीरीज देखना पसंद करती हैं, तो अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिए। सस्पेंस, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर कई बड़े प्रोजेक्ट्स इस सप्ताह अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे रहे हैं। जी हां,  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस हफ्ते यानि 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कौन-सी सीरीज और मूवीज रिलीज होने वाली हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

टोस्टर (नेटफ्लिक्स)

राजकुमार राव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। हल्की-फुल्की और मजेदार कहानियों के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।

2 - 2026-04-14T164817.023

उस्ताद भगत सिंह (नेटफ्लिक्स)

साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण का जादू अब आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स पर चलने वाला है। बड़े पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद 'उस्ताद भगत सिंह' 16 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। अगर आप हाई-वोल्टेज एक्शन और दमदार डायलॉग्स के फैंस हैं, तो यह फिल्म आपके लिए 'मस्ट वॉच' है।

इसे भी पढ़ें - April OTT Releases: सितारे जमीन पर से लेकर वध 2 तक, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डोज; सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर 5 बड़ी फिल्में करेगी धमाल 

मटका किंग (प्राइम वीडियो)

बता दें कि विजय वर्मा अपनी संजीदा एक्टिंग के लिए मशहूर हैं और इस बार वे 'मटका किंग' बनकर आ रहे हैं। 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली यह सीरीज सत्तर के दशक के मुंबई और सट्टेबाजी की दुनिया की झलक दिखाएगी। इसमें विजय वर्मा के साथ गुलशन ग्रोवर और कृतिका कामरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। क्राइम-थ्रिलर प्रेमियों के लिए यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।

1 - 2026-04-14T164821.188

दो दीवाने सहर में (नेटफ्लिक्स)

रोमांस और इमोशन्स से भरपूर फिल्मों की तलाश कर रहे कपल्स के लिए मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' एक परफेक्ट चॉइस है। यह फिल्म 17 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री इस फिल्म का सबसे बड़ा अट्रेक्शन मानी जा रही है।

अस्सी (जी5)

तापसी पन्नू एक बार फिर एक संजीदा टॉपिक के साथ पर्दे पर लौट रही हैं। उनकी फिल्म 'अस्सी' 17 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी। तापसी के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे मझे हुए कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। अगर आप यथार्थवादी और गहरी कहानियों के शौकीन हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें -Bollywood Upcoming Films April: किस मूवी का है सबसे ज्यादा क्रेज? अप्रैल में रिलीज होने वाली 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।