Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:43 AM IST HZ Awards 2026
bollywood upcoming films

Bollywood Upcoming Films April: किस मूवी का है सबसे ज्यादा क्रेज? अप्रैल में रिलीज होने वाली 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट

अप्रैल का महीना फिल्मी प्रेमियों के लिए मनोरंजन का बड़ा पिटारा लेकर आ रहा है। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें एक्शन-थ्रिलर, हॉरर-कॉमेडी और रोमांटिक ड्रामा शामिल हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 17:25 IST

मार्च का महीना जाने वाला है और अप्रैल आने वाला है। ऐसे में फिल्मी लवर्स के लिए यह नया महीना मनोरंजन का बड़ा पिटारा लेकर आ रहा है। अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। सिनेमाघरों में दर्शकों को एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्मों के साथ-साथ हॉरर-कॉमेडी का भी तड़का मिलने वाला है। बड़े सितारों की मौजूदगी और धमाकेदार कहानियों के साथ यह महीना मनोरंजन के लिहाज से काफी रोमांचक रहने वाला है। अगर आप सिनेमा के शौकीन हैं, तो अप्रैल की ये रिलीज आपकी छुट्टियों को बेहद खास बना देंगी। ऐसे में इन फिल्मों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अप्रैल के महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...

भूत बंगला (17 अप्रैल)

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो आपको डराने के साथ-साथ खूब हंसाएगी। अक्षय के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी टाइमिंग फिल्म में चार चांद लगाएगी। तब्बू की मौजूदगी ने इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

1 - 2026-03-30T164910.220

गिन्नी वेड्स सनी 2 (24 अप्रैल)

साल 2020 की हिट फिल्म का सीक्वल अब सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है। इस बार मुख्य भूमिका में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत झा ने किया है। 

इसे भी पढ़ें - 'मियां-बीवी राजी तो...', सोनाक्षी-जहीर की शादी पर पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने की खुलकर बात; बोले-मेरी बेटी और दामाद...

डकैत: ए लव स्टोरी (10 अप्रैल)

महीने की शुरुआत एक पावर-पैक एक्शन ड्रामा के साथ हो रही है। शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। खास बात यह है कि इसमें अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म प्यार और संघर्ष की एक अनोखी कहानी पेश करेगी।

2 - 2026-03-30T164905.325 

द वार्डरोब (24 अप्रैल)

अगर आपको रोंगटे खड़े कर देने वाली डरावनी फिल्में पसंद हैं, तो 'द वार्डरोब' आपके लिए है। सौरभ चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पूरी तरह से हॉरर जॉनर पर आधारित है और इसकी कहानी किसी रहस्यमयी अलमारी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

श्री बाबा नीब करोली महाराज (24 अप्रैल)

आध्यात्मिक कहानी पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म बेहद खास होगी। शरद सिंह ठाकुर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुबोध भावे और हितेन तेजवानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनके चमत्कारों पर आधारित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - Sonam Kapoor और Anand Ahuja दोबारा बने पेरेंट्स, दूसरे बेटे का किया वेलकम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।