
Horror Movies Of Hollywood And Bollywood: हम सभी को फिल्में देखने का बड़ा शौक होता है। कुछ लोगों को रोमांटिक फिल्में पसंद आती हैं तो कुछ लोगों को क्राइम थ्रिलर देखना पसंद होता है। अगर आप उनमें से हैं जो हॉरर फिल्में देखना पसंद करती हें, तो आप ये भी जानती होंगी कि कुछ फिल्मों को देखने की हिम्मत अकेले कोई नहीं कर पाता है। डरावने सीन्स, ट्विस्ट और कैरेक्टर्स तो लाेगों के रोंगटे खड़े कर देते हैं।
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो खत्म होने के बाद भी दिमाग में बसी रहती हैं। लाइट बंद हो, चारों तरफ सन्नाटा हो और स्क्रीन पर डरावने सीन चल रहे हों, ऐसे में ये फिल्में आपको सच में डरा सकती हैं। अगर आप कमजोर दिल की हैं तो इन्हें रात में देखने की गलती न करें। हम आपको ऐसी ही मूवीज के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने के बाद आपको हनुमान चालीसा साथ में रखने की जरूरत पड़ जाएगी।
-1770098530877.jpg)
साल 2023 में आई ये अमेरिकी थ्रिलर फिल्म 'स्ट्रेंज डार्लिंग' देखने में जितनी सिंपल लगती है, उतनी है नहीं। कहानी एक नॉर्मल से वन-नाइट स्टैंड से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे ऐसे सस्पेंस खुलते हैं कि डर बढ़ता जाता है। जैसे-जैसे सच सामने आता है, डर और बेचैनी बढ़ जाती है। इसका ट्रीटमेंट दिमाग हिला देने वाला है।
यह भी पढ़ें- गलती से भी देख ली ये इंडियन हॉरर मूवीज, तो दिन में भी अपने घर में लगने लगेगा डर...जानें नाम और कहानी
फिल्म द ब्लैक फोन में बच्चों से जुड़ा डर दिखाया गया है। ये बाकी फिल्मों से और भी ज्यादा खतरनाक है। इसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जिसे किडनैप कर एक बंद जगह पर रखा जाता है। वहां एक पुराना फोन पड़ा होता है, जो स्विच ऑफ होने के बाद भी बजता है। फोन के जरिए मर चुके लोगों की आवाजें बच्चे को सुनाई देती हैं।
2024 में आई ये फिल्म वो लोग बिल्कुल भी न देखें जो बॉडी हॉरर से डरते हैं। फिल्म के कुछ सीन इतने अजीब और डरावने हैं कि देखने वालों की नींद उड़ गई थी। इसमें डर सिर्फ भूत-प्रेत का नहीं, बल्कि इंसानी शरीर और दिमाग से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Hollywood Horror Films: कमरे से बाहर निकलने में भी लगेगा डर, अगर देख ली हॉलीवुड की ये 5 हॉरर फिल्में
अगर इंडियन हॉरर की बात हो और 1920 का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। भूतिया हवेली, काला जादू और डरावना बैकग्राउंड म्यूजिक इस फिल्म को आज भी डरावना बनाता है। ये फिल्म भले ही 2008 में आई हो, लेकिनल इसका डर आज भी लोगों के दिल में बसा हुआ है। इसे अकेले देखने की हिम्मत आज भी कोई नहीं कर पाता है।
-1770098576536.jpg)
राज फिल्म बाॅलीवुड की सबसे हॉरर फिल्मों में से एक है। फिल्म में डर के साथ-साथ कहानी भी बहुत मजबूत है। इस फिल्म के गाने भी बहुत पसंद किए जाते हैं। आज भी जब ये फिल्म कोई देखता है तो उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
द कंज्यूरिंग में असली कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म आज भी लोगों को डराती है। हॉन्टेड हाउस, आत्माएं और अचानक आने वाले डरावने सीन इसे हॉरर लवर्स की फेवरेट बनाते हैं।
ये हॉरर फिल्म दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को डराती है। भूत के साए में आई बच्ची की कहानी देखकर आज भी लोगों के पसीने छूट जाते हैं।
तो अगर आप भी हॉरर फिल्में देखना पसंद करती हैं तो ये फिल्में देख सकती हैं। बस इन्हें अकेले में देखने की गलती न करें। आज भी ये फिल्में लोगों को खूब पसंद आती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।