
Tantra Movie: वीकेंड आ चुका है। इस मौके पर कुछ लोग बाहर घूमने का प्लान तो कुछ लोग घर में रहकर अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। छुट्टी वाले दिन मूवी देखने के लिए अमूमन लोग एक दिन या हफ्ते पहले तय कर लेते हैं कि कौन सी फिल्म देखना है। वैसे तो आमतौर पर लोग रोमांटिक थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं। लेकिन बीते कुछ सालों से हॉरर मूवी को लेकर क्रेज कुछ ज्यादा हो गया है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सुकून भरे दो दिनों को कुछ रोमांचक और दिल दहला देने वाले एक्सपीरियंस के साथ बिताना पसंद करते हैं, तो आपकी प्लेलिस्ट में एक हॉरर मूवी जरूर होगी। अक्सर लोग हॉरर फिल्मों के लिए हॉलीवुड या बॉलीवुड का रुख करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि साउथ इंडियन सिनेमा की कई हॉरर फिल्मों की कहानी ऐसी है, जो हराने के साथ-साथ हंसाने का काम भी करती है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ फिल्मों की कहानी तो दिमाग को हिला कर रख देती है।
अगर आप इस वीकेंड कुछ ऐसा देखना चाहती हैं जो आपको सिर्फ डराए नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर कर दे, तो आपको साउथ की तंत्रा जरूर देखना चाहिए।

'तंत्र' की कहानी को जानने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है, कि इसमें कौन-कौन से एक्टर और एक्ट्रेस ने काम किया है। बता दें कि इस फिल्म में अनन्या नागल्ला(रेखा), धनुष रघुमुद्री (तेजू), सलोनी असवानी (राजेश्वरी), टेम्पर वामसी, मीसाला लक्ष्मण, मनोज मुथ्यम, कुशालिनी (सैलू) और भास्कर मन्यम जैसे कई कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म 15 मई, 2024 को रिलीज हुई थी।
इसे भी पढ़ें- हॉरर-कॉमेडी देखने का लगा है चस्का? 'भूल-भुलैया-3' से पहले देख लें साउथ और बॉलीवुड की ये 7 फिल्में

रेखा नाम की एक डरपोक लड़की, जो आत्माओं को देखने की क्षमता रखती है और एक दुष्ट तांत्रिक से मुठभेड़ के बाद अंधेरे रहस्यमय रहस्यों की ओर खिंच जाती है। फिल्म रेखा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास आत्माओं को देखने की क्षमता है, और एक दुष्ट तांत्रिक से मुठभेड़ के बाद अंधेरे रहस्यमय प्रथाओं की दुनिया में उसकी यात्रा के बारे में दिखाया गया है।
View this post on Instagram
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।