Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:40 AM IST
herzindagi
south blockbuster movies list

South Blockbuster Movies: कम बजट में बनीं साउथ की इन फिल्मों ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस, वीकेंड पर देख सकती हैं आप

South Movies List: आज के समय में जो भी फ‍िल्‍में ह‍िट होती हैं तो उनको करोड़ों के बजट में बनाकर तैयार क‍िया जाता है, लेक‍िन साउथ की कुछ फ‍िल्‍में ऐसी हैं जो बनी भले ही कम बजट में हों, लेक‍िन बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं। अगर आप चाहें तो इन्‍हें अपनी फैम‍िली, पार्टनर के साथ या अकेले बैठकर वीकेंड पर देख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 13:09 IST

South Blockbuster Movies List: फ‍िल्‍में देखना तो हर क‍िसी को पसंद होता है। इन द‍िनों ज्‍यादातर लोग साउथ की फ‍िल्‍में देखना ही पसंद करते हैं। साउथ की फ‍िल्‍मों में आपको एक्‍शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्‍पेंस भरपूर देखने को म‍िलेगा। साउथ ही कुछ फ‍िल्‍में ऐसी हैं जो भले ही कम बजट में बनीं हों, लेक‍िन इन फ‍िल्‍माें ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर तहलका मचा द‍िया था। वजह दमदार कहानी थी।

अगर आप भी वीकेंड पर कुछ स्‍पेशल फ‍िल्‍में देखना चाहती हैं तो साउथ की ये फिल्में आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। हम आपको उन फ‍िल्‍मों (South Movies To Watch On Weekend) के नाम बता रहे हैं। आप इन्‍हें अपनी फैम‍िली, पार्टनर के साथ या अकेले बैठकर भी देख सकती हैं। आइए जानते हैं-

south blockbuster movies list (1)

कांतारा (Kantara, 2022)

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 2022 में र‍िलीज हुई थी। ये फ‍िल्‍म रिलीज होते ही चर्चा में आ गई थी। कर्नाटक के Coastal Area की लोक परंपराएं, नेचर और इंसान की लालच भरी सोच को फिल्म में बहुत ही गहराई से दिखाया गया है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सैकड़ों करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें- Horror Films: रात के अंधेरे में इन 7 हॉरर फिल्मों को देखने की न करें गलती, खौफ ऐसा कि तुरंत पढ़ने लगेंगी हनुमान चालीसा

कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2, 2022)

साउथ की ये फि‍ल्‍म मिथोलॉजी और एडवेंचर से भरपूर है। इस फ‍िल्‍म में भगवान कृष्ण से जुड़े रहस्य द‍िखाए गए हैं। रिलीज होने के बाद ये फिल्म खूब चर्चा में रही थी। बिना बड़े स्टारडम और ज्यादा शोर-शराबे के इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी।

हनुमान (Hanu-Man, 2024)

तेजा सज्जा स्टारर इस फिल्म Hanuman ने साउथ में सुपरहीरो फिल्मों की सोच ही बदल दी थी। इसकी कहानी बहुत ही जबरदस्‍त थी। VFX भी काफी दमदार था। ये फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आई। कम बजट में बनने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

south blockbuster movies list (2)

सु फ्रॉम सो (Su From So, 2025)

2025 में र‍िलीज हुई कन्नड़ सिनेमा की ये फिल्म भी लाेगों को खूब पसंद आई थी। ये एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। गांव, अफवाहों और मासूम प्यार की कहानी ने दर्शकों को छू लिया था। बिना किसी बड़े तामझाम के बनी इस फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई की थी।

यह भी पढ़ें- Who is Medha Rana: रातों-रात 'नेशनल क्रश' बनीं मेधा राणा कौन हैं? जानें Border 2 में एंट्री और Varun Dhawan की हीरोइन बनने की पूरी कहानी

तो अगर आप भी वीकेंड पर साउथ की फ‍िल्‍में देखने का मन बना रही हैं ताे ये एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकते हैं। ये सभी को खूब पसंद आएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Bookmyshow/IMDB

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।