Thu Mar 26, 2026 | Updated 01:57 AM IST HZ Awards 2026
south vs bollywood films

क्यों South Cinema की ओर जा रहीं बॉलीवुड अभ‍िनेत्र‍ियां? ये वजहें हो सकती हैं ज‍िम्‍मेदार

पिछले कुछ सालों में आपने एक चीज जरूर नोटिस की होगी क‍ि बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस अब साउथ फिल्मों में काम करती नजर आ रही हैं। पहले ऐसा कम देखने को मिलता था, लेकिन अब ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या बदल गया ज‍िससे ये हो रहा है। ऐसे में हम आपको इसके पीछे की कुछ वजहें बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 21:35 IST

हमारे यहां इंड‍िया में हर क‍िसी को फ‍िल्‍में देखने का बहुत शौक है। काेई भी फ‍िल्‍म र‍िलीज होती नहीं है क‍ि हम उसे देखने स‍िनेमा हॉल पहुंच जाते हैं। कुछ लोग बॉलीवुड फ‍िल्‍मों के दीवाने होते हैं तो कुछ लोगों को साउथ के फ‍िल्‍मों की स्‍टोरी पसंद आ जाती है, लेक‍िन पिछले कुछ सालों में आपने एक चीज जरूर नोटिस की होगी क‍ि बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस अब साउथ फिल्मों में काम करती नजर आ रही हैं।

पहले ऐसा कम होता था। साउथ की ह‍िरोइनें बॉलीवुड में काम करने के ल‍िए आती थी, लेक‍िन लेकिन अब ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में कई बड़ी एक्‍ट्रेसेस ने साउथ की फ‍िल्‍में साइन की हैं। उनमें प्र‍ियंका चोपड़ा, दीपि‍का पादुकाेण, आलि‍या भट्ट और जान्‍ह्वी कपूर जैसी कई अभि‍नेत्र‍ियां शाम‍िल हैं। इसी बीच खबर आ रही है क‍ि अनुष्‍का शर्मा भी अल्‍लू अर्जुन के साथ साउथ की फ‍िल्‍म में नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं क‍ि ऐसी कौन-सी वजहें हैं जो ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है-

south vs bollywood films (1)

दमदार और नई कहानियां

साउथ फ‍िल्‍मों की ओर जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह उसकी दमदार कहानी हो सकती है। आपको यहां की फ‍िल्‍मों में ऐसी कहान‍ियां देखने को म‍िलेंगी जो दर्शकों को शुरू से आख‍िरी तक बांधे रखती हैं। वहीं, बॉलीवुड में कई बार एक जैसी कहानी बार-बार देखने को मिलती है, जिससे लोग जल्दी बोर हो जाते हैं। ऐसे में एक्टर्स भी नई और अलग कहानि‍यां ज्‍यादा पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर ये टॉप 5 हिंदी डब साउथ फिल्में वीकेंड पर देखने के लिए हैं बेस्ट

बड़ा स्केल और टेक्नोलॉजी

साउथ सिनेमा अब टेक्नोलॉजी और बड़े बजट के मामले में भी आगे निकल गई है। आप देखती होंगी क‍ि फिल्मों में शानदार सेट, VFX और बड़े एक्शन सीन जबरदस्‍त तरीके से द‍िखाए जाते ह‍ैं। इन्‍हें देखने में इतना मजा आता है क‍ि छोड़ने का मन ही नहीं करता है। ऐसे प्रोजेक्‍ट का ह‍िस्सा बनना तो हर एक्टर के लिए स्‍पेशल होता है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साउथ फिल्मों से की थी शुरुआत

क्रिएटिव फ्रीडम

साउथ फिल्मों में डायरेक्टर और एक्टर्स को काफी ज्‍यादा फ्रीडम होती है। कुछ र‍िपोर्ट्स बताती हैं क‍ि साउथ के डायरेक्‍टर्स और एक्‍टर्स नए आइडिया पर काम करने से नहीं डर हैं। वे कम बजट में भी कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। यही चीज कई एक्टर्स को पसंद आती है, क्योंकि उन्हें अपने टैलेंट को अलग तरीके से दिखाने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें- कबीर सिंह से लेकर सिंबा तक, बॉलीवुड की ये फिल्में हैं साउथ की रीमेक

पैन इंडिया स्टार

बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की फ‍िल्‍में इधर नॉर्थ में ज्‍यादा देखी जाती हें। ऐसे में अगर ये अभ‍िनेत्र‍ियां साउथ फ‍िल्‍मों में काम करेंगी तो ये उन भाषाओं में भी फिल्में रिलीज कर पाएंगी। इससे इनकी पॉपुलैर‍िटी और भी ज्‍यादा बढ़ेगी।

south vs bollywood films (2)

तो क्या बॉलीवुड पीछे रह गया है?

नहीं, ऐसा ब‍िल्‍कुल भी नहीं है। बाॅलीवुड में भी कई जबरदस्‍त फ‍िल्‍में बनी हैं और आगे भी बनती रहेंगी। हां बस ये जरूर है क‍ि दर्शकों के पास अब ज्‍यादा ऑप्‍शंस हो गए हैं। अगर उन्‍हें नई और इंटरेस्‍ट‍िंग स्‍टोरी क‍िसी और फ‍िल्‍मों में देखने को म‍िलती है, तो वे उसी ओर अट्रैक्‍ट हाे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर मौजूद साउथ की ये हॉरर फिल्में एक बार जरूर देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का साउथ फ‍िल्‍मों की तरफ जाना कोई अचानक हुआ बदलाव नहीं है, बल्कि समय के साथ आया ट्रेंड है। अच्छी कहानी, अच्‍छा मौका और नया एक्सपीरियंस, यही सब वजहें हैं जि‍ससे साउथ में बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस भी काम करना पसंद कर रही हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।