दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में काम करने के बाद हॉलीवुड में सफलता की कहानी लिखी, ये बात तो फैंस जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों ने बॉलीवुड फिल्मों से पहले साउथ की फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों के अलावा और भी कई ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जो आप हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद, प्रियंका अब्बास-मस्तान की फिल्म हमराज का हिस्सा बनने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और इसके कुछ वक्त बाद प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से साउथ फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने, 2003 में 'द हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
बॉलीवुड की शांतिप्रिया के तौर पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले दीपिका ने इससे पहले 2006 में साउथ फिल्म 'ऐश्वर्या' से शुरुआत की थी। यह एक कन्नड़ फिल्म थी, जिसे इंद्रजीत लंकेश ने डायरेक्ट किया था।
बॉलीवुड की दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और एक्टिंग का दीवाना कौन नहीं है। उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म 'इरुवार' से साउथ फिल्मों में डेब्यू किया था। यह मणिरत्नम की फिल्म थी और 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मोहनलाल मेन लीड थे। इसके बाद 1997 में ही उन्होंने हिन्दी फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा। जिसमें उनके अपोजिट बॉबी देओल थे।
यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, फ्लॉप रही है इन सेलेब्स की डेब्यू फिल्म
अपने लुक्स और बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाली दिशा पाटनी ने भी साउथ फिल्मों से ही शुरुआत की थी। ज्यादातर लोगों को लगता है कि दिशा पाटनी की डेब्यू फिल्म 'एम. एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' थी लेकिन आपको बता दें बॉलीवुड में इस फिल्म से डेब्यू करने से पहले दिशा, तेलगू फिल्म 'लोफर' में नजर आ चुकी थीं। इसके बाद उन्होंने 'एम. एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका का रोल प्ले किया था।
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी की लव लाइफ और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Social Media
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।