Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:24 AM IST HZ Awards 2026
new release this week

मार्च के आखिरी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' समेत ये फिल्में होंगी रिलीज; जानें कौन-सी फिल्में देंगी दस्तक?

मार्च का अंतिम सप्ताह सिनेमा प्रेमियों के लिए रोमांचक है, खासकर क्षेत्रीय सिनेमा में। बॉलीवुड में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है, लेकिन साउथ इंडियन भाषाओं में कई फिल्में आ रही हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 12:55 IST

मार्च का बीता हफ्ता सिनेमा लवर्स के लिए बेहद रोमांचक रहा। भले ही इस शुक्रवार बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और दर्शक अभी भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन रीजनल सिनेमा में हलचल काफी तेज है। साउथ इंडियन भाषाओं में इस हफ्ते कई दिलचस्प फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इन फिल्मों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मार्च के अंतिम हफ्ते में कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...

बैंड मेलम (Band Melam) - तेलुगु

कोना वेंकट द्वारा पेश की जा रही यह तेलुगु फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। 'कोर्ट' जैसी सक्सेस फिल्म के बाद हर्ष रोशन और श्रीदेवी अप्पाला की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएगी। 

1 - 2026-03-25T120752.930

फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को इसका ट्रेलर जारी किया, जिस पर फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

जी.ओ.ए.टी (G.O.A.T) - तेलुगु

यह एक रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें सुदिगाली सुधीर आनंद और दिव्या भारती मेन भूमिकाओं में हैं। बता दें कि वेद व्यास अकुला द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हो रही है। इस मूवी का म्यूजिक लियोन जेम्स ने दिया है और इसके एक्शन काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें -पोस्टपोन हुई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', 2026 में अभिनेता के जन्मदिन पर मिलेगी सस्पेंस की बड़ी डोज; जानें डेट

प्रतिछाया (Prathichaya) - मलयालम

मलयालम सुपरस्टार निविन पॉली और शराफ यू धीन की यह पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। बी. उनीकृष्णन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बड़े राजनीतिक परिवार और कॉर्पोरेट सिंडिकेट के बीच चल रही साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है। सस्पेंस और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।

2 - 2026-03-25T121455.335

किराता (Kirata) - मलयालम और तेलुगु

बता दें कि रोशन कोन्नी द्वारा निर्देशित 'किराता' एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जो हमारे आसपास फैली अंधविश्वास की बातों और उससे होने वाली क्रूरता को दिखाती है। यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम के साथ-साथ हैदराबाद जैसे तेलुगु भाषी क्षेत्रों में भी रिलीज की जाएगी।

डर्बी (Derby) - मलयालम

कॉलेज कैंपस और एक्शन के पसंद करने वालों के लिए 'डर्बी' एक खास फिल्महै। सजील मम्पड के निर्देशन में बनी यह कैंपस एक्शन एंटरटेनर फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।

इसे भी पढ़ें -Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का थम नहीं रहा है तूफान, बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।