
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के फैंस के लिए एक खबर सामने आ रही है। जी हां, फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। जॉर्ज कुट्टी की राजभरी दुनिया में लौटने का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है, लेकिन मेकर्स ने इसे खास बनाने के लिए एक नई और यादगार तारीख चुनी है। ऐसे में अब लोगों को इंतजार है कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पोस्टपोन हुई मोहनलाल की दृश्यम 3 कौन-से प्लेटफॉर्म पर और कब रिलीज होने वाली है। पढ़ते हैं आगे...
सोमवार को खुद मोहनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की कि 'दृश्यम 3' अब 21 मई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसी दिन सुपरस्टार मोहनलाल का जन्मदिन भी होता है। इससे पहले यह फिल्म इसी साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया है।
-1774338057292.jpg)
मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अपडेट शेयर करते हुए एक बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा, बीता हुआ कल कभी खामोश नहीं रहता... वह बस इंतजार करता है। जॉर्ज कुट्टी आ रहा है, 21 मई 2026। इस पोस्ट ने फैंस के बीच सस्पेंस और उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
इसे भी पढ़ें - New OTT Releases This Week (23-29 March): मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
खबरों के अनुसार, फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का एक मेन कारण खाड़ी देशों (Gulf region) में चल रहा स्ट्रेस हो सकता है। चूंकि मोहनलाल की फिल्मों की विदेशों में, खासकर खाड़ी देशों में भारी मांग रहती है, इसलिए मेकर्स किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते और एक सुरक्षित और बड़ी रिलीज की प्लानिंग बना रहे हैं।
यह फिल्म जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी है। वहीं, इस फिल्म में एक बार फिर मोहनलाल अपने किरदार 'जॉर्ज कुट्टी' के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में ही पूरी हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि मोहनलाल ने इस प्रोजेक्ट पर काम उसी दिन शुरू किया था, जिस दिन उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा गया था।
-1774338787550.jpg)
'दृश्यम' फ्रैंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों के मानक बदल दिए हैं। साल 2013 में आई पहली फिल्म 'दृश्यम' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था, जिसके बाद 2021 में इसके दूसरे भाग 'दृश्यम 2' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
The past never stays silent…it only waits.
— Mohanlal (@Mohanlal) March 23, 2026
Georgekutty arrives, May 21st 2026.#Drishyam3 | Worldwide Release @jeethu4ever @antonypbvr @KumarMangat @jayantilalgada @AbhishekPathakk #MeenaSagar @aashirvadcine @PanoramaMovies @PenMovies @ram_rampagepix @Rajeshmenon1969… pic.twitter.com/2r8KCVe98U
अब तीसरे भाग में यह देखना दिलचस्प होगा कि जॉर्ज कुट्टी अपने परिवार को बचाने के लिए कौन सी नई चाल चलता है। फिल्म में उनके साथ मीना, अंसिबा हसन और एस्तेर अनिल भी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें - 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं Anushka Sharma, 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में आएंगी नजर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।