Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:34 AM IST
herzindagi
drishyam 3

Drishyam 3 Twist: दृश्यम 3 का इंतजार खत्म, इस बार पूरी कहानी बदल जाएगी, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अप्रैल को रिलीज होगी, जबकि अजय देवगन की हिंदी 'दृश्यम 3' अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है। मलयालम संस्करण हिंदी से छह महीने पहले आएगा। 
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 12:57 IST

अजय देवगन की दृश्यम 3 के दोनों पार्ट लोगों को बेहद पसंद आए। वहीं, इसके पीछे दिखाई गई कहानी लोगों के दिल को छू गई। 1 मिडिल क्लास आदमी ने कैसे उन्हें अपने परिवार को दलदल से निकाला यह फिल्म इस बात का सबूत है। वहीं, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने बहु प्रतीक्षित दृश्यम 3 की रिलीज डेट की जानकारी दी है। बता दें कि यह मलयालम फिल्म, दृश्यम 3 (जो कि अजय देवगन की है) से पहले रिलीज होने वाली है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम 3 अजय देवगन की दृश्य 3 से कितने दिन पहले रिलीज होगी और इस बार फिल्म में क्या खास दिखने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दृश्यम 3 कब रिलीज होने वाली है। पढ़ते हैं आगे...

कब रिलीज होगी दृश्यम 3?

बता दें कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दृश्यम 3 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 

drishyam 3

ऐसे में दुनिया भर के लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इसके साथ-साथ एक पोस्ट भी रिलीज हुआ है, जिसमें मोहनलाल केले के बागान के बीच खड़े हैं और और फ्रेम से बाहर किसी को बेहद ही गंभीरता से देख रहे हैं।

इस पोस्ट में वह बेहद ही तनाव में हैं और अजीब नजरों से किसी को देख रहे हैं। ऐसे में कमेंट कर लोगों ने न केवल अपना उत्साह दिखाया है बल्कि अपना प्यार भी लुटाया है।

अजय देवगन की दृश्यम 3 कब होगी रिलीज?

बता दें कि दृश्यम 3 अक्टूबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है यानी मलयालम फिल्म पहले रिलीज होगी। उसके 6 महीने बाद अजय देवगन की रिलीज होगी। 

इसे भी पढ़ें - 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फूट जाएगा विरानी परिवार के झूठ का भांडा, नए तूफान से 'शांति निकेतन' को कैसे बचाएगी तुलसी?

 इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके पहले दो भाग लोगों को बेहद ही पसंद आए। बता दें कि मलयामल फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने संकेत दिए कि यह भाग कुछ अलग होने वाला है। 

drishyam 3 (3)

वहीं, लोगों की उम्मीद से काफी ऊपर जा सकता है। हालांकि, फैंस का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 3 मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी वैश्विक रिलीज में से एक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - O Romeo Review: शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' देखने का बना रही हैं मन? टिकट बुक करने से पहले पढ़ ले ये ट्विटर रिव्यूज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।