Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:48 PM IST HZ Awards 2026
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फूट जाएगा विरानी परिवार के झूठ का भांडा, नए तूफान से 'शांति निकेतन' को कैसे बचाएगी तुलसी?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर और तुलसी की टूटी हुई शादी का सच जल्द ही बाप जी के सामने आने वाला है और इसी के साथ ही 'शांति निकेतन' में ऐसा तूफान आएगा, जो पूरे परिवार की नींव हिलाकर रख देगा।    
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 16:57 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब और नए धमाके होने वाले हैं। सीरियल में जहां एक तरफ इन दिनों मिहिर ने अपनी जान पर खेलकर तुलसी की जान बचा ली है, वहीं दूसरी तरफ नॉइना की गाड़ी भी पटरी से उतरती नजर आ रही है। सीरियल में लीप के बाद से ही लगातार ट्विस्ट का सिलसिला जारी है और हर नए एपिसोड के साथ कहानी में कई दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले बाप जी से पैसे चुकाने के लिए ज्यादा वक्त मांगने के लिए विरानी परिवार ने उनसे ये झूठ बोला था कि मिहिर और तुलसी के बीच सब ठीक है। बाप जी दोनों के प्यार और विरानी परिवार के आपसी रिश्तों को देखकर बहुत खुश हुए थे और उन्होंने सिर्फ तुलसी के कहने पर विरानी परिवार को लोन चुकाने के लिए ज्यादा वक्त दे दिया था, लेकिन अब सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है, जो सभी को चौंका देगा।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी-मिहिर के रिश्ते का सच आएगा सामने

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जल्द ही तुलसी और मिहिर के रिश्ते का सच बाप जी के सामने आने वाला है। इसका नया प्रोमो आउट हुआ है, जिसमें बाप जी के सामने मिहिर और तुलसी के रिश्ते का सच आ जाएगा और उन्हें पता चलेगा कि इन दोनों ने उनसे झूठ बोला था। ऐसे में बाप जी इन्हें सीधे शब्दों में चेतावनी देंगे कि इन्होंने जो किया है, उसका खामियाजा इन्हे भुगतना पड़ेगा। आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि बाप जी, विरानी इंडस्ट्रीज से अपना सपोर्ट पीछे खींच लेंगे। सलोनी की सगाई के दौरान उन्हें इस सच का पता चलेगा और उसके बाद स्टोरीलाइन में कई धमाकेदार बदलाव देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को सामने देखकर नॉइना फिर चलेगी नई चाल, नए ट्विस्ट देखकर घूमा फैंस का दिमाग; बोले ये सीरियल है या सर्कस...

'शांति निकेतन' को कैसे बचाएगी तुलसी?

बाप जी के सामने तुलसी और मिहिर के रिश्ते की सच्चाई आने के बाद विरानी परिवार और बिजनेस में बड़ा तूफान देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां नॉइना, मिहिर पर शादी के लिए दबाव बना सकती है, वहीं दूसरी तरफ बाप जी लोन का बकाया पैसा तुरंत लौटाने के लिए कहेंगे। ऐसे में देखना होगा कि तुलसी कैसे इस नई चुनौती को पार कर पाएगी?

 

  

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इन दिनों ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है, टीआरपी लिस्ट में भी इस शो ने अपनी जगह बनाई हुई है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।