Mon Apr 13, 2026 | Updated 09:24 AM IST
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, क्या मिहिर की जिंदगी से हमेशा के लिए चली जाएगी तुलसी?

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बापजी के सामने मिहिर और तुलसी की शादी का सच आ चुका है। ऐसे में उन्हें धक्का लगा है और उन्होंने विरानी परिवार को सीधे शब्दों में चेतावनी दे दी है कि उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इधर तुलसी को पता चल जाएगा कि नॉइना ने बापजी को तुलसी और मिहिर के तलाक की बात बताई है।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 16:27 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों ट्विस्ट की भरमार देखने को मिल रही है। जबसे शो में 6 साल का लीप आया है, तबसे हर एपिसोड्स में कुछ न कुछ धमाकेदार हो रहा है। लीप के बाद जहां तुलसी और मिहिर के रास्ते अलग हो चुके हैं, वहीं शांति निकेतन और विरानी बिजनेस को बचाने के लिए तुलसी, मिहिर और विरानी परिवार का साथ देती नजर आई। पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया था कि बापजी से लोना के पैसे को चुकाने के लिए ज्यादा वक्त की मुहूर्त मांगने के लिए, मिहिर और तुलसी ने साथ होने का नाटक किया था और अपने अलग होने की बात बापजी से छिपाकर रखी थी। तुलसी के भरोसे पर न केवल बापजी ने विरानी परिवार की बात मान ली थी, बल्कि देव और सलोनी का रिश्ता भी तय कर दिया था। अब बापजी के सामने एक तरफ तुलसी और मिहिर के रिश्ते का सच आ चुका है, वहीं दूसरी तरफ देव और सलोनी का रिश्ता भी टूटने की कगार पर है। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में सीरियल में क्या कुछ होने वाला है?

तुलसी के सामने आएगी नॉइना की सच्चाई


क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पिछले लंबे वक्त से टीआरपी लिस्ट में टॉप 2 में बना हुआ है। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया कि बापजी के सामने तुलसी और मिहिर के रिश्ते की सच्चाई आ गई है, उन्हें पता चल गया है कि दोनों ने पैसों के लिए साथ होने का नाटक किया था। इसके बाद बापजी, तुलसी और मिहिर को काफी खरी-खोटी सुनाते हैं। खासकर, वो तुलसी से कहते हैं कि उसने न केवल उनका भरोसा तोड़ा है, बल्कि अपने सास-ससुर का नाम भी खराब किया है। हालांकि, तुलसी उनके सामने अपनी बात रखने की कोशिश करती है। इधर घरवाले इस सोच में हैं कि बापजी को किसने ये सच बताया है? शोभा को नॉइना पर शक होता है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि तुलसी को पता चल जाएगा कि नॉइना ने ही मिहिर और तुलसी के अलग होने और मिहिर संग अपने रिश्ते का सच बापजी को बताया है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

क्या तुलसी और मिहिर के रास्ते हो जाएंगे अलग?


तुलसी के सामने नॉइना की सच्चाई आ जाती है और इसके बाद वो नॉइना को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बापजी, तुलसी और मिहिर को साथ रहने का ऑर्डर देंगे और कहेंगे कि अगर वो दोनों चाहते हैं कि देव और सलोनी की शादी हो, तो दोनों को अपने रिश्ते को एक और मौका देना होगा। बापजी, मिहिर को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए जमकर फटकार लगाएंगे और नॉइना की मिहिर और तुलसी को अलग करने की प्लानिंग धरी रह जाएगी।


यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर को आड़े हाथ लेगी तुलसी, क्या फिर जुड़ेंगे इनके रिश्ते के तार? फैंस बोले-पिक्चर अभी बाकी है


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।