Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:07 AM IST
herzindagi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 upcoming twist

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर के सामने आएगा नॉइना का सच, क्या होगा तुलसी का फैसला?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। सीरियल में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां नॉइना का राज विरानी परिवार के एक सदस्य के हाथ लग चुका है, वहीं दूसरी तरफ अब सीरियल में तुलसी-मिहिर के रास्ते भी एक होने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 15:22 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हाई वोल्टेज ड्रामा पिछले काफी हफ्तों से फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड्स में परी की बेटी गरिमा के खो जाने का ट्रैक दिखाया गया था और उसके बाद गुड टच और बैड टच के बारे में समझाता हुआ एक सीन दिखाया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया। इधर सीरियल में एक तरफ परी और अजय की नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ नॉइना के राज का भी पर्दाफाश होने वाला है। ऐसे मे अब आने वाले एपिसोड्स को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या खास होने वाला है?

मिहिर के सामने आएगी नॉइना की सच्चाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Balaji Telefilms (@balajitelefilmslimited)


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना ने 6 साल पहले मिहिर से ऐसा झूठ बोला था कि शराब के नशे में वो नॉइना के करीब आया था और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इस मोमेंट्स के कुछ फोटोज भी नॉइना ने तुलसी के पास पहुंचवाए थे और इसी बात के चलते तुलसी और मिहिर के रास्ते अलग हुए थे। नॉइना की बात को मिहिर ने सच मान लिया था, क्योंकि वो उस वक्त नशे में था। वहीं इस बात को धोखा मानते हुए, तुलसी ने मिहिर से अलग होने का फैसला ले लिया था, लेकिन अब 6 साल बाद ये पता चलने वाला है कि मिहिर और नॉइना के बीच उस रात कुछ हुआ ही नहीं था। ये सच जब नॉइना अपनी बहन को बना रही होती है, तो विरानी परिवार का कोई सदस्य उसका वीडियो बना लेता है और ये वीडियो नॉइना को भेजकर ब्लैकमेल करता है। वहीं दूसरी तरफ ये सच गौतम विरानी को भी पता चल चुका है। अब आने वाले एपिसोड्स में मिहिर को पता चल जाएगा कि नॉइना ने छह साल तक उसे झूठ के जाल में फंसाकर रखा था और वो तुलसी को सच बताने का फैसला करेगा।

क्या होगा तुलसी का फैसला?


होली वीक में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नया धमाका होने वाला है। मिहिर को ये पता चल जाएगा कि उस रात उसके और नॉइना के बीच कुछ नहीं हुआ था और वो ये सच अब तुलसी को बताने का फैसला करेगा। सच जानने के बाद तुलसी, 'शांति निकेतन' में लौटेगी या नहीं, ये देखने लायक होगा।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर करेगा नॉइना को पहचानने से भी इंकार, एक हादसे से बदल जाएगी तुलसी की जिंदगी; विरानी परिवार में आएगा बड़ा तूफान

परी और अजय के रास्ते होंगे एक

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले एपिसोड्स में परी और अजय के रास्ते एक होने वाले हैं। अजय और परी के बीच शो में नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं और आने वाले एपिसोड्स में तुलसी, परी और अजय से शादी के बारे में बात करने वाली है।


यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के पास पहुंचेगी मिहिर के बिजनेस की फाइल, इस पुराने किरदार की वापसी से छूटेंगे नॉइना के पसीने

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 की पोजिशन से हटाना किसी भी सीरियल के लिए फिलहाल मुश्किल लग रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।