
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। सीरियल में हर नए एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट आ रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले सीरियल में 6 साल का लीप आया है और लीप के बाद तुलसी एक बिजनेस वुमेन बन गई है और नॉइना और तुलसी के बीच एक एग्जीबिशन में तगड़ा कॉम्पटिशन होने वाला है। इधर तुलसी पूरे विरानी परिवार के साथ सूरत में एक शादी में पहुंची है, जहां कई नए ट्विस्ट आ रहे हैं। इधर तुलसी के सामने परी की शादीशुदा जिंदगी का सच आ गया है। तुलसी को पता चल गया है कि रणविजय, परी पर हाथ उठाता है और उसके साथ घरेलू हिंसा करता है। तुलसी, परी से वादा करती है कि वो उसका साथ देगी। सीरियल में फिलहाल क्या कुछ खास हो रहा है और आने वाले हफ्तों में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं, चलिए आपको बताते हैं।
Pari k saath Ranvijay jo ho rah h vo galat h lekin fir bhi Pari k liye sympathy feel nhi ho rahi.
— 🌞 (@SubhaSavere) January 19, 2026
Agar baat sirf pyar k chakkar aur zid m shadi karne ki hoti to fir bhi lagta ki uski galat choice thi
Lekin...#kyunkisaasbhikabhibahuthi2 #ksbkbt2 #ksbkbt#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi pic.twitter.com/FH8han0rHZ
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के सामने परी का सच आ चुका है। जहां नॉइना, परी की बातों को झूठ समझती है और कहती है कि वो पहले भी इस तरह का झूठ बोल चुकी है, लेकिन तुलसी, परी से वादा करती है कि वो उसका साथ देगी। तुलसी, परी से कहती है कि उसे पता है कि वो सच बोल रही है और चाहे पूरी दुनिया इधर की उधर हो जाए, लेकिन वो परी का साथ नहीं छोड़ेगी। साथ ही वो परी को समझाती है कि वो डर और सहम के न बैठे, उसकी मां उसके साथ है। आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि तुलसी, परी का साथ देगी और रणविजय को आड़े हाथ लेगी। परी, तुलसी के साथ मिलकर रणविजय को सजा दिलवाएगी और शांति निकेतन से उसका पत्ता भी कटेगा।
“Ranvijay ka kya karna hai main achi tarah se janti hoon” 😈
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) January 18, 2026
MOTHER IS GONNA COOK SO GOOD THIS TIME… 💅🏼
[ #ksbkbt2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 • #KyunKiSaasBhiKabhiBahuThi ] 💌✨ pic.twitter.com/IVHh6vTrq4
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया प्रोमो में आपने देखा कि तुलसी और नॉइना के बीच एग्जीबिशन को लेकर टक्कर की शुरुआत होती है। तुलसी, नॉइना के चैलेंज को स्वीकार करती है। आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि एग्जीबिशन में तुलसी और उसके यहां काम करने वाली लड़कियों की बनाई साड़ियां सभी को पसंद आएंगी और नॉइना इस चैलेंज को बुरी तरह हार जाएगी। एक और शॉकिंग ट्विस्ट भी फैंस को आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिल सकता है, जहां शादी के सिलसिले में बात करने बाप जी और उनका परिवार शांति निकेतन पहुंचेगा और उनके सामने नाटक करने के लिए तुलसी को वापस शांति निकेतन लौटना पड़ेगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 पिछले काफी हफ्तों से फैंस का फेवरेट बना हुआ है। फैंस फिलहाल तुलसी की शांति निकेतन में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा होता है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल हर एपिसोड में नए ट्विस्ट जरूर आ रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।