herzindagi
 KSBKBT 2 Mihir saves Tulsi

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर ने बचा ली तुलसी की जान, नॉइना का फूटेगा भांडा; धरी रह जाएगी रणविजय की प्लानिंग

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर ने तुलसी पर आई आफत अपने ऊपर ले ली और उसकी जान बचा ली। इसके बाद तुलसी ने भी मिहिर को बचाने में जी जान लगा दी। इधर रणविजय की प्लानिंग धरी रह जाएगी और नॉइना का असली रंग भी सामने आने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 19:08 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यूं तो ये एपिसोड पिछले लंबे वक्त से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है और इसमें लगातार नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों के कुछ एपिसोड्स में कई ऐसे ट्विस्ट आ जिन्होंने फैंस को हैरान दिया। पिछले हफ्ते एक प्रोमो आउट हुआ था, जिसमें दिखाया गया था कि मिहिर का एक्सीडेंट होने वाला है और फैंस को लग रहा था कि शायद सीरियल में मिहिर की मौत हो जाएगी या उसकी याददाश्त चली जाएगी, लेकिन एपिसोड में जो दिखाया गया वो प्रोमो से काफी हटके थे और ऐसे में फैंस ने इसे काफी पसंद किया। जहां एक तरफ मिहिर ने तुलसी की जान बचा ली, वहीं दूसरी तरफ अब नॉइना का भांडा भी फूटने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ खास होने वाला है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर ने बचाई तुलसी की जान


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि सुहास, रणविजय के साथ मिलकर तुलसी को मारने की कोशिश करता है और उसके ऊपर एक अलमारी गिराने की प्लानिंग करता है, लेकिन मिहिर तुलसी को बचा लेता है और अलमारी उस पर गिर जाती है। ऐसे में मिहिर बुरी तरह घायल हो जाता है। तुलसी उसे अस्पताल लेकर जाती है और पूरे वक्त उसके साथ नजर आती है। ऐसे में मिहिर और तुलसी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। मिहिर को लगता है कि वो अब नहीं बचेगा, लेकिन तुलसी अपने भरोसे और समझदारी से उसकी जान बचा लेती है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को सामने देखकर नॉइना फिर चलेगी नई चाल, नए ट्विस्ट देखकर घूमा फैंस का दिमाग; बोले ये सीरियल है या सर्कस...

फूटने वाला है नॉइना का भांडा

सीरियल में आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि मिहिर धीरे-धीरे ठीक हो रहा है और पूरा विरानी परिवार उससे मिलने आ रहा है। इसी बीच गौतम विरानी भी उससे मिलने आएगा और मिहिर, नॉइना से कहेगा कि गौतम मुझसे मिलने आया, इसका मतलब आज भी गौतम हमारी परवाह करता है, तो फिर उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? उसे ऐसा करने के लिए कितने हायर किया था? इसके बाद मिहिर, नॉइना से पूछता है कि कहीं इस सबके पीछे तुम तो नहीं हो और नॉइना सकपकाती नजर आती है। ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में मिहिर और पूरे विरानी परिवार के सामने नॉइन की सच्चाई आ सकती है। अपकमिंग एपिसोड्स में तुलसी को ये भी पता चल जाएगा कि अंगद, रणविजय का साथ दे रहा है। इसके अलावा परी और अजय का रिश्ता भी धीरे-धीरे शुरू होता नजर आएगा।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है और यही वजह है कि ये सीरियल इन दिनों फैंस के फेवरेट सीरियल्स की लिस्ट में शुमार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।