Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:16 AM IST HZ Awards 2026
 kyunki saas bhi kabhi thi 2 spoilers

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी खुद करवाएगी मिहिर और नॉइना की शादी? फैंस बोले- इस ट्विस्ट की नहीं थी उम्मीद

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी शांति निकेतन में लौट चुकी है और फैंस को उम्मीद थी कि अब तुलसी और मिहिर का रिश्ता फिर से जुड़ जाएगा, लेकिन अब नए प्रोमो ने फैंस को हिलाकर रख दिया है।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 16:41 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। खासतौर पर पिछले कुछ हफ्तों से न केवल ऑडियंस के दिलों में बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी इस शो ने अपनी खास जगह बना ली है। सीरियल में कुछ महीने पहले 6 साल का लीप आया था और इसके बाद से एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आ रहे हैं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है। जहां होली एपिसोड्स में नॉइना का सच पूरे विरानी परिवार के सामने आ चुका है, वहीं अब तुलसी भी 'शांति निकेतन' लौट चुकी है। फैंस को पूरी उम्मीद थी कि मिहिर और तुलसी के बीच दोबारा नजदीकियां बढ़ेंगी और फिर से दोनों का रिश्ता जुड़ जाएगा, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है, बल्कि नए ट्विस्ट ने तो मानो फैंस को हिलाकर रख दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि आपको पसंदीदा सीरियल में आगे क्या होने वाला है?

क्या तुलसी करवाएगी मिहिर और नॉइना की शादी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों जहां एक तरफ विरानी परिवार के टूटते-बिखरते रिश्तों को सुलझाने के लिए तुलसी, शांति निकेतन में लौट चुकी है, वहीं दूसरी तरफ नॉइना को ब्लड कैंसर है और वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। हालिया प्रोमो में दिखाया गया है कि नॉइना की बहन तुलसी को बताती है कि नॉइना को ब्लड कैंसर है और अब वो बस कुछ महीनों की मेहमान है। इसी बीच तुलसी के सामने अब नॉइना की आखिरी इच्छा आने वाली है। नॉइना की आखिरी इच्छा है कि वो मिहिर की पत्नी बनकर दुनिया से जाना चाहती हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में क्या तुलसी खुद नॉइना की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए मिहिर और नॉइना की शादी करवाएगी या सीरियल में कोई और नया ट्विस्ट आएगा, ये देखने लायक होगा।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने बचा ली विरानी परिवार की डूबती नैय्या, शांति निकेतन जाकर किया कुछ ऐसा कि हाथ मलती रह गई नॉइना

अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर फैंस दे रहे हैं ये रिएक्शंस


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो जैसे ही सामने आया, फैंस अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर कई तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि ये ऑडियंस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और ये शादी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- नॉइना अभी भी नाटक कर रही है, वो मिहिर से शादी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि अब ये बकवास ट्विस्ट की वजह से शो बेकार होने वाला है और अब वो इसे नहीं देखेंगे।

  

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम के जाल में फंसी परी, पलट गई पूरी बाजी; अब तुलसी कैसे दिलवाएगी अपनी बेटी को इंसाफ?


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आने वाले ट्विस्ट के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।