Mon Apr 13, 2026 | Updated 07:44 AM IST
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शांति निकेतन में होगी अंगद और वृंदा की वापसी, तुलसी और मिहिर फिर होंगे एक?

KSBKBT Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब मिहिर के सामने अंगद और वृंदा का सच आने वाला है। वृंदा पिछले कुछ दिनों से विरानी परिवार में मिहिर की फिजियोथेरेपिस्ट बनकर आ रही थी, लेकिन उसे वृंदा की सच्चाई नहीं पता थी पर अब इस राज से परदा उठने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 18:05 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हर एपिसोड के साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा बढ़ता जा रहा है। शो में एक तरफ जहां नॉइना की सच्चाई मिहिर के सामने आने वाली है, वहीं आज के एपिसोड में वृंदा और अंगद के राज से भी परदा उठ जाएगा। मिहिर के एक्सीडेंट के बाद से वृंदा फिजियोथेरेपिस्ट बनकर मिहिर की सेवा कर रही थी, लेकिन मिहिर को उसकी असलियत नहीं पता थी। पिछले एपिसोड्स में मिहिर अपने पोता-पोती अक्षय और माधवी से भी मिला था, लेकिन वो उन्हें नहीं पहचान पाया था। अब जहां एक तरफ मिहिर के सामने वृंदा और अंगद की सच्चाई आ जाएगी, वहीं दूसरी तरफ अब नॉइना के झूठ से भी परदा उठे वाला है। ऐसे में मिहिर और तुलसी के साथ आने की पूरी उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?

'शांति निकेतन' में होगी अंगद और वृंदा की वापसी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में कल मिहिर, अक्षय और माधवी की बातों से समझ गया है कि वो दोनों अंगद और वृंदा के बच्चे हैं। वो बच्चों की स्कूल की कॉपीज पर भी अंगद का नाम पढ़ लेता है और समझ जाता है कि जो वृंदा, शांति निकेतन में उसकी फिजियोथेरेपिस्ट बनकर आ रही है, वो असल में उनकी बहू है। 6 साल पहले मिहिर ने अंगद को वृंदा से शादी करने पर नाराज होकर घर से निकाल दिया था और वृंदा की भी खूब बेइज्जती की थी। उसने वृंदा की शक्ल भी नहीं देखी थी। ऐसे में आज वो वृंदा से अपनी गलती की माफी मांग सकता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि रणविजय, मिहिर के सामने वृंदा की सच्चाई लाने की चाल चलेगा, लेकिन मिहिर, वृंदा को बचाते हुए कहेगा कि उसे सारी सच्चाई पता है। इधर आने वाले एपिसोड्स में अजय और परी के बीच भी नजदीकियां भी बढ़ती नजर आएंगी।

यह भी पढे़ं- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी को साथ लाएगा ये शख्स, धरी रह जाएगी नॉइना की सारी प्लानिंग; 'शांति निकेतन' में आएगा बड़ा तूफान

तुलसी और मिहिर फिर होंगे एक?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)


आने वाले एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां मिहिर को ये पता चल जाएगा कि नॉइना ने सालों पहले झूठ बोला था और उस रात नॉइना और उसके बीच कुछ नहीं हुआ था, जिसे लेकर उसने पूरी कहानी बनाई थी। इसके बाद जहां नॉइना, मिहिर को तलाक दिलवाने की कोशिश में लग जाएगी, वहीं दूसरी तरफ मिहिर, तुलसी के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेगा और उसे बताएगा कि जिस गलती के चलते उन दोनों का रिश्ता टूटा था, वो गलती असल में उसने की ही नहीं थी। ऐसे में फैंस अब तुलसी और मिहिर के साथ आने की उम्मीद कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में सभी सीरियल्स को पीछे छोड़ रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।