Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:40 AM IST HZ Awards 2026
angad vrinda in kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 spin off

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिनऑफ को लेकर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मेरी तस्वीर का इस्तेमाल...

एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि इस सीरियल का स्पिन-ऑफ आने वाला है, जिसमें अंगद और वृंदा की कहानी पर फोकस किया जाएगा। अब इन खबरों पर स्मृति ईरानी यानी शो की लीड कैरेक्टर तुलसी ने चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है।
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 17:41 IST

एकता कपूर का पॉपुलर डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरुआत से ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। खासतौर पर पिछले कुछ हफ्तों से शो में ऐसे उतार-चढ़ाव आ रहे हैं कि इस डेली सोप ने राजन शाही के 'अनुपमा' को भी पछाड़ दिया है और टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। इस सीरियल से स्मृति ईरानी ने लंबे वक्त के बाद छोटे परदे पर वापसी की थी और 'तुलसी वीरानी' बनकर एक बार फिर वो छा गईं। ये शो तो फैंस का चहेता बना ही हुआ है, लेकिन इसी बीच पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि एकता कपूर अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' का स्पिन-ऑफ लाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा था कि इस शो में तुलसी और मिहिर की कहानी से हटकर अंगद और वृंदा की कहानी पर फोकस किया जाएगा। अब स्मृति ईरानी ने इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए पूरा सच बताया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

'क्योंकि...' के स्पिन-ऑफ की खबरों पर स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

smriti irani reaction on being a part of kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 spin off


सोशल मीडिया पर कई इंस्टाग्राम पेज दावा कर रहे थे कि जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का स्पिन-ऑफ आने वाला है। ये खबर तेजी से वायरल हुई। एकता कपूर पहले भी अपने शोज का स्पिन-ऑफ ला चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने इन खबरों को सच मान लिया। अब ऐसी ही एक वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में स्मृति ईरानी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, "बेहतर होगा कि आप पीआर कंटेट को उन लोगों से वेरीफाई कर लें, जिनके पास इसके आईपी राइट्स हैं। मैं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा किसी भी शो से नहीं जुड़ी हूं। ऐसे किसी भी स्पिन-ऑफ शो को मेरी फोटो या पर्सनालिटी का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई है। कोई भी जानकारी देने से पहले जांच लें ताकि दर्शकों तक गलत जानकारी न पहुंचे।"

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने बचा ली विरानी परिवार की डूबती नैय्या, शांति निकेतन जाकर किया कुछ ऐसा कि हाथ मलती रह गई नॉइना

क्या तुलसी के बिना आएगा शो का स्पिन-ऑफ?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)


स्मृति ईरानी ने ये तो साफ कर दिया कि वो किसी स्पिन-ऑफ का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन स्पिन-ऑफ आएगा या नहीं, इसे लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का स्पिन-ऑफ तुलसी के बिना आएगा? क्या स्मृति ईरानी का कैरेक्टर यानी तुलसी विरानी शो का हिस्सा नहीं होंगी? ऐसे कई सारे सवाल ऑडियंस के मन में भी हैं। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में कह रहे हैं कि बिना तुलसी के 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि स्पिन-ऑफ नहीं आएगा। फिलहाल इस मामले में मेकर्स की तरफ से किसी ऑफिशियल पोस्ट का इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

 

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।