
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों फैंस के दिलों और टीआरपी चार्ट दोनों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। यूं तो ये सीरियल ऑन एयर होने के साथ ही सभी को पसंद आ रहा है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में तुलसी की कहानी ने फैंस के साथ ऐसा रिश्ता जोड़ लिया है कि इसका हर एपिसोड धमाकेदार हो रहा है। पहले तुलसी और मिहिर का अलग होना, मिहिर की जिंदगी में नॉइना की एंट्री और फिर 6 साल बाद तुलसी की वापसी के बाद इसकी टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। पिछले एपिसोड्स में जहां नॉइना ने झूठ से परदा उठ गया है और मिहिर अब तुलसी को वापस शांति निकेतन लाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी तरफ मिहिर और तुलसी साथ मिलकर अपने बच्चों की उलझी हुई जिंदगी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?
TuHir teaming up fr their kids ll always be my fav genre… 😭🫶🏼
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) March 8, 2026
Yeh Noina marne se phle v kaand karwa k jaegi lgta hai… 😒
[ #ksbkbt2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 • #KyunKiSaasBhiKabhiBahuThi ] 💌✨ pic.twitter.com/GvOmDiR30n
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड्स में जश्न का माहौल देखने को मिलेगा। लंबे समय से चल रहे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अब फाइनली शांति निकेतन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रितिक और मिताली का तलाक हो चुका है, वहीं रणविजय और परी भी अब अलग हो चुके हैं। अब जल्दी ही सीरियल में रितिक और मुन्नी की शादी दिखाई जाएगी और इसके बाद परी और अजय भी एक होते नजर आएंगे यानी कुल मिलाकर सीरियल में डबल खुशियों और एंटरटेंमेंट का डोज मिलने वाला है। तुलसी, मुन्नी की शादी में मां की सारी जिम्मेदारियां निभाना चाहती हैं, ऐसे में मिहिर उसे शांति निकेतन वापस आने के लिए कहता है, लेकिन वो मना कर देती है। अब देखना होगा कि क्या आने वाले एपिसोड्स में तुलसी की शांति निकेतन में वापसी होगी या नहीं? फिलहाल फैंस तुलसी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इधर, सीरियल में अजय और परी की लवस्टोरी की भी धीमी शुरुआत दिख रही है और आने वाले एपिसोड्स में इनकी भी शादी दिखाई जा सकती है।
Paap lagega if I’m lying…😭🙈
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) March 6, 2026
[ #ksbkbt2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 • #KyunKiSaasBhiKabhiBahuThi • @TheAmarUpadhyay ] 💌✨ https://t.co/oKaWAMUDfL pic.twitter.com/VUTsRmr5uG
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर, तुलसी और पूरे विरानी परिवार के आगे ये राज खुल गया है कि नॉइना ने सालों पहले झूठ बोलकर मिहिर और तुलसी का रिश्ता तोड़ा था। अब जल्द ही सीरियल में नॉइना का ट्रैक खत्म होता नजर आएगा। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया है कि नॉइना की तबियत ठीक नहीं है और उसे कैंसर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में नॉइना की मौत दिखाई जाएगी और उसके बाद एक बार फिर तुलसी और मिहिर साथ आएंगे। नॉइना, तुलसी से माफी मांगेगी और फिर उसका ट्रैक खत्म होता दिखाया जाएगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इन दिनों फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सीरियल में हर एपिसोड के साथ स्टोरीलाइन बदलती नजर आ रही है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।