Wed Apr 1, 2026 | Updated 04:41 PM IST HZ Awards 2026
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की मौत की साजिश होगी फेल, पल में पलट जाएगी 'शांति निकेतन' की काया

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों रोजाना कोई न कोई ट्विस्ट आ रहा है। जहां एक तरफ रणविजय, तुलसी की मौत की साजिश रचता है, वहीं दूसरी तरफ विरानी परिवार में आने वाले बड़े तूफान के बाद शांति निकेतन की काया पलटने वाली है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 11:06 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों फैंस का फेवरेट सीरियल बना हुआ है। तुलसी की कहानी फैंस को बांधकर रखे हुए है। बात अगर सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स की करें, तो आने वाले एपिसोड्स में इस सीरियल में आपको कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। करंट ट्रैक में तुलसी ने विरानी इंडस्ट्री को नीलाम होने से बचा लिया है और वो मिहिर के बिजनेस के साथ जुड़ गई है। इधर नॉइना अब मिहिर और तुलसी के डिवोर्स की प्लानिंग कर रही है, ताकि दोनों ऑफिशियली अलग हो जाएं और वो मिहिर से शादी कर पाए हालांकि, ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि नए प्रोमो और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई और नए ट्विस्ट पूरी तरह से तैयार हैं और इनमें सबसे खास ये रहेगा कि तुलसी की शांति निकेतन में वापसी होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे रणविजय की चाल फेल हो जाएगी और तुलसी की वापसी से शांति निकेतन में सब कुछ बदल जाएगा।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की मौत की साजिश

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रणविजय इन दिनों तुलसी की रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर रहा है। तुलसी की वजह से रणविजय का विरानी इंडस्ट्री को हथियाने का प्लान फ्लॉप हो गया है और इसी के चलते अब वो तुलसी से बदला लेना चाहता है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि रणविजय, तुलसी को मारने के इरादे से प्लानिंग कर रहा है, लेकिन उसका ये प्लान फ्लॉप हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तुलसी को मारने के लिए रणविजय ने गाड़ी का ब्रेक फेल करने का प्लान करेगा, लेकिन तुलसी उस वक्त गाड़ी में नहीं होगी और मिहिर बारिश में गाड़ी चलाते हुए हादसे का शिकार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी को साथ लाएगा ये शख्स, धरी रह जाएगी नॉइना की सारी प्लानिंग; 'शांति निकेतन' में आएगा बड़ा तूफान

तुलसी के हाथ आएगी शांति निकेतन की कमान


खबरों की मानें तो मिहिर के एक्सीडेंट के बाद तुलसी की शांति निकेतन में वापसी होगी और वो पूरे 'शांति निकेतन' की कमान अपने हाथ में ले लेगी। सीरियल में आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि मिहिर की याददाश्त चली जाएगी या मिहिर कोमा में होगा, जिसके चलते 'शांति निकेतन' और विरानी परिवार की पूरी बागडोर तुलसी के हाथों में आ जाएगी। सीरियल में तुलसी और मिहिर का तलाक फिलहाल दिखाए जाने की कोई उम्मीद नहीं है, बल्कि मेकर्स स्टोरीलाइन को इस तरह घुमाने की कोशिश कर रहे हैं कि मिहिर और तुलसी साथ नजर आएं।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर करेगा नॉइना को पहचानने से भी इंकार, एक हादसे से बदल जाएगी तुलसी की जिंदगी; विरानी परिवार में आएगा बड़ा तूफान

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लगभग हर एपिसोड में ही धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।