herzindagi
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 latest promo

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर करेगा नॉइना को पहचानने से भी इंकार, एक हादसे से बदल जाएगी तुलसी की जिंदगी; विरानी परिवार में आएगा बड़ा तूफान

KSBKBT Spoiler: एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए प्रोमो ने फैंस को हैरान कर दिया है और आने वाले एपिसोड्स के धमाकेदार होने की गारंटी भी दी है। एक तरफ जहां विरानी परिवार का बिजनेस डूबने की कगार पर है, वहीं दूसरी तरफ मिहिर के साथ होने वाला एक बड़ा हादसा पूरी कहानी बदलकर रख देगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 15:29 IST

एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। तुलसी की कहानी और विरानी परिवार में चल रही उथल-पुथल ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। सीरियल में लीप के बाद लगातार अलग-अलग ट्रैक दिखाए जा रहे हैं और सभी ट्रैक्स लोगों को बांधकर रखे हुए हैं। शो में पहले मुन्नी और फिर गौतम विरानी की एंट्री ने भी कई ट्विस्ट जोड़े और इन दिनों परी की जिंदगी से जुड़ा कोर्टरूम ड्रामा फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। नए प्रोमो में जहां एक तरफ विरानी परिवार का बिजनेस डूबने की कगार पर है, तो वहीं मिहिर के हाथ एक ऐसा हादसा होने वाला है, जो तुलसी की जिंदगी में तूफान ला देगा। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कह रहे हैं कि उन्हें इस अपकमिंग ट्रैक का इंतजार है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे क्या होने वाला है?

क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हो जाएगी मिहिर की मौत?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kyunki SaaS Bhi Kabhi Bahu Thii (@kyunki_saas_bhi)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का लेटेस्ट प्रोमो काफी शॉकिंग है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि विरानी इंडस्ट्रीज पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है और दूसरी तरफ मिहिर के हादसे का शिकार होने वाला है। हालिया प्रोमो में दिखाया गया है कि विरानी परिवार का बिजनेस जो डूबने की कगार पर था, अब वो नीलाम होने जा रहा है और मिहिर कहता है कि वो जानता है तुलसी इस फैक्ट्री को बिकने नहीं देगी। तुलसी कहती है कि वो ये सब मिहिर के लिए नहीं, बल्कि बंधेज के लिए कर रही है। इसके बाद मिहिर की गाड़ी का एक्सीडेंट दिखाया जाता है। अब आने वाले एपिसोड्स में क्या होगा, ये देखना काफी एक्साइटिंग रहेगा।

सोशल मीडिया पर आने वाले एपिसोड्स को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं, जहां कई लोगों का कहना है कि अपकमिंग एपिसोड्स में मिहिर की मौत दिखाई जाएगी, तो कई यूजर्स को लगता है कि मिहिर को चोट लगेगी और वो ये भूल जाएगा कि तुलसी उससे अलग हो चुकी है, वो नॉइना को भी केवल अपना दोस्त समझेगा। मिहिर को अपनी जिंदगी के पिछले 6 साल याद नहीं रहेंगे और ऐसे में अपने परिवार के लिए तुलसी 'शांति निकेतन' में वापसी कर सकती है हालांकि, इन सब कयासों में से क्या सटीक बैठता है, ये जानने के लिए रविवार तक का इंतजार करना होगा क्योंकि ये ट्रैक रविवार से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के सामने उल्टी पड़ेगी नॉइना और रणविजय की सारी चाल, खत्म होगा दोनों का खेल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में देखने को मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए प्रोमो से ये तो तय है कि सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में कई धमाकेदार ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे, जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। फिलहाल कोर्टरूम ड्रामे में परी की हार हुई है और गौतम विरानी ने पूरी बाजी पलट दी है।


यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की एंट्री से बदलेंगे रिश्तों के समीकरण, अतीत लाएगा तुलसी की जिंदगी में तूफान

 

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने लंबे वक्त से टीआरपी में अनुपमा में पीछे छोड़ा हुआ है। ये सीरियल हर हफ्ते टीआरपी में नंबर 1 या नंबर 2 पर बना रहा है। नए प्रोमो नें फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।