herzindagi
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 tulsi to help pari in her divorce

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी का तलाक करवाएगी तुलसी! नॉइना को लगेगा बड़ा झटका, शांति निकेतन में तुलसी की वापसी हुई पक्की

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी की शादी का सच पूरे विरानी परिवार के सामने आ चुका है और अब तुलसी, परी की तलाक लेने में मदद करने वाली है। इसके अलावा एग्जीबिशन का रिजल्ट नॉइना के होश उड़ा कर रख देगा।  
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 09:43 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लंबे वक्त से टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। इस शो को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं और एकता कपूर भी ऑडियंस को बांधकर रखने के लिए स्टोरी में नए-नए ट्विस्ट डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। सीरियल की कहानी इस समय कई किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है। जहां एक तरफ परी के साथ हो रही घरेलू हिंसा का ट्रैक दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी और उसकी टीम यानी बंधेज की टीम मिलकर एग्जीबिशन जीतने की कोशिश में लगी है। इसी बीच फैंस अब शांति निकेतन में तुलसी की वापसी भी पक्की मान रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा शो में अब आगे क्या होने वाला है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी करवाएगी परी का तलाक


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों परी की शादी का ट्रैक जबरदस्त टीआरपी बटोर रहा है। सीरियल में दिखाया गया है कि परी इस बार सच में घरेलू हिंसा की शिकार है और उसे बचाने में तुलसी उसका साथ देने का वादा करती है। तुलसी के कहने पर मिहिर भी परी के सपोर्ट में आ जाता है। आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि तुलसी, परी की तलाक लेने में मदद करेगी। तुलसी न केवल परी को घरेलू हिंसा से बचाकर तलाक दिलवाएगी, बल्कि मेकर्स इस ट्रैक के जरिए एक अच्छा मैसेज देने की भी कोशिश कर रहे हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी को सामने देखकर नॉइना फिर चलेगी नई चाल, नए ट्विस्ट देखकर घूमा फैंस का दिमाग; बोले ये सीरियल है या सर्कस...

नॉइना को इस वजह से लगेगा बड़ा झटका

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि तुलसी का बिजनेस यानी बंधेज एग्जीबिशन जीत लेगा। तुलसी की सादगी, उसका और उसकी टीम का काम और आइडिया, क्लाइंट्स को खूब पसंद आएंगे। इधर मिहिर ने जान-बूझकर नॉइना को उसकी स्पीच में बदलाव करने की सलाह दी ताकि तुलसी को फायदा मिल सके। इस तरह घुमा-फिराकर मिहिर, तुलसी की मदद करेगा और आखिर में तुलसी की टीम विनर बनेगी, जिससे नॉइना को तगड़ा झटका लगेगा। आने वाले एपिसोड्स में देव और सलोनी की शादी के ट्रैक में तुलसी की शांति निकेतन में वापसी भी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर को आड़े हाथ लेगी तुलसी, क्या फिर जुड़ेंगे इनके रिश्ते के तार? फैंस बोले-पिक्चर अभी बाकी है

 

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फिलहाल दर्शकों का फेवरेट है और टीआरपी लिस्ट में भी इस शो ने अपनी पकड़ बनाई हुई है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।