
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों लगातार धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। शो के लगभग हर एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जो ऑडियंस के मन में अगले एपिसोड के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है और यही वजह है कि ये सीरियल इन दिनों टीआरपी में नंबर 1 के पायदान पर बना हुआ है। सीरियल में इन दिनों 6 साल के लीप के बाद तुलसी और मिहिर का आमना-सामना हो चुका है और मिहिर-नॉइना को साथ देखकर और इनकी बातें सुनकर तुलसी का दिल फिर से टूट गया है। हालांकि, तुलसी फैसला करती है कि वो प्रदर्शनी छोड़कर मुंबई नहीं जाएगी। जहां अंगद, तुलसी से मिलकर इमोशनल हो गया और अंगद-वृंदा, तुलसी को अपने घर ले गए हैं। वहीं, ऋतिक ने तुलसी को देखकर भी नजरअंदाज कर दिया। अब आगे के एपिसोड्स में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके चलते शो में जबरदस्त ड्रामा होगा और तुलसी, मिहिर की क्लास लेती नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरियल में अब और क्या ट्विस्ट आने वाले हैं?
I am actually happy with focus on Ritik's character, Aman Gandhi is improved alot since Bhagya Lakshmi! I do feel bad for him for everything he has gone through since leap. #ksbkbt2 #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 pic.twitter.com/hVuPsZIifY
— Logically Speaking (@DramebaazCYa) January 5, 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना और मिताली की बातों से परेशान होकर ऋतिक सुसाइड करने की कोशिश करेगा। दरअसल ऋतिक, मुन्नी से प्रोजेक्ट की फाइल पर अप्रूवल नहीं ला पाता है और इसी वजह से मिताली और नॉयना, ऋतिक को काफी खरी-खोटी सुनाते हैं और उसे लूजर तक कह देते हैं। इसके बाद ऋतिक अपनी जान लेने की कोशिश करता है और तुलसी उसे अस्पताल लेकर जाती है। यहां तुलसी, मिहिर पर सवाल खड़े करती है और उससे कहती है कि उसे उम्मीद है कि मिहिर भले ही अच्छा पति न बन सका हो, लेकिन अच्छा पिता तो जरूर है, पर ये भरोसा भी टूट गया है। इसके बाद मिहिर, तुलसी को परिवार और बच्चों को छोड़कर जाने को लेकर भला-बुरा कहता है और दोनों ऋतिक और अपने बच्चों के बारे में बात करते हैं। आज के एपिसोड में ये ट्वि्स्ट देखने के लिए ऑडियंस एक्साइटेड है और फैंस के मन में ये भी सवाल है कि क्या इसके बाद तुहिर यानी मिहिर और तुलसी साथ नजर आएंगे?
True... Tulsi ne kabhi divorce ki bat ni ki... Itna jaagruk ho k bhi social issues pr awaaz utha k bhi wo dhokhebaaz pati k naam ka Sindoor lga rhi h.... Kyu?
— ape.logs😗💛 (@ApekshaBaranwal) January 6, 2026
Legally alag hone ki bat b ni ki kabhi ... Why? #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 #ksbkbt2 https://t.co/FJKDGjPUy7
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के करंट ट्रैक को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है और खासकर लेटेस्ट प्रोमो के बाद तो फैंस को ऐसा लगता है कि असली पिक्चर अभी बाकी है और शो में अभी और ट्विस्ट आने वाले हैं। एक्स( ट्विटर) पर भी फैंस इसे लेकर रिएक्शंस दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो ऋतिक को संभालने के लिए तुलसी अभी विरानी परिवार के साथ नजर आएगी और इधर अगले कुछ एपिसोड्स में तुलसी के सामने परी और रणविजय की शादी का सच भी आने वाला है। फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि बिखरे हुए शांति निकेतन को क्या तुलसी दोबारा साथ ला पाएगी और मिहिर-नॉइना के रिश्ते की सच्चाई कब तुलसी के सामने आएगी? कई फैंस को ऐसा भी लगता है कि मेकर्स को इस तरह लीप नहीं दिखाना चाहिए था और तुलसी को मिहिर को तलाक देकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहिए था।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है और शो के नए-नए ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं इसलिए ये सीरियल टीआरपी में नंबर 1 पर पहुंच चुका है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।