herzindagi
kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 tulsi to save virani industries from auction

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी ने बचा ली विरानी परिवार की डूबती नैय्या, शांति निकेतन जाकर किया कुछ ऐसा कि हाथ मलती रह गई नॉइना

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी एक बार फिर मिहिर और विरानी परिवार के लिए फरिश्ता बनी है। विरानी इंडस्ट्री को नीलामी से बचाने के लिए तुलसी आगे आई और रणविजय के दांव को फेल कर दिया। इतना ही नहीं, सीरियल में एक नई लव स्टोरी की शुरुआत भी होती दिख रही है।  
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 15:00 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के धमाकेदार ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा इन दिनों फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। स्मृति ईरानी यानी तुलसी का ये सीरियल लंबे समय से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है और फैंस को शो के नए-नए टर्न्स दिलचस्प लग रहे हैं। जहां पिछले दिनों सीरियल में कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिला, तो वहीं अब आने वाले एपिसोड्स में मिहिर के साथ एक बड़ा हादसा दिखाया जाएगा, जिसके बाद तुलसी की जिंदगी और सीरियल की कहानी पूरी तरह पलट जाएगी। जैसे कि अभी विरानी इंडस्ट्री नीलामी की कगार पर पहुंच गई है, लेकिन तुलसी ने फरिश्ता बनकर न केवल मिहिर के बिजनेस को बचाया, बल्कि रणविजय के दांव को भी फेल कर दिया। इतना ही नहीं, सीरियल में अब एक नई लव स्टोरी की शुरुआत भी होती दिख रही है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या कुछ खास इन दिनों सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में हो रहा है।

तुलसी ने फेल की रणविजय की चाल


सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। विरानी इंडस्ट्री नीलाम होने की कगार पर है और विरानी परिवार का बिजनेस अब डूबता नजर आ रहा है। पहले से ही सीरियल में विरानी परिवार का बिजनेस नुकसान में था और अब रणविजय के अलग होने के बाद वो अपने शेयर और पावर को विरानी परिवार के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में विरानी इंडस्ट्री की नीलामी होने वाली होती है, लेकिन तुलसी आकर सारी बाजी पलट देती है। नीलामी के बीच तुलसी, अजय और वकील के साथ शांति निकेतन पहुंच जाती है और नीलामी रुकवा देती है। तुलसी का वकील कहता है कि नीलामी नहीं हो सकती, क्योंकि बैंक का सारा लोन चुका दिया गया है। नॉइना इस बात को सुनकर हैरान रह जाती है और पूछती है कि आखिर इतना बड़ा लोन किसने चुकाया? इसके जवाब में अजय, तुलसी का नाम लेता है और नॉइना का चेहरा उतर जाता है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में डूबते हुए विरानी परिवार को बचाएगी तुलसी, नॉइना के सारे प्लान हो जाएंगे फेल; टीआरपी में शो को नंबर 1 से हटाना अब 'अनुपमा' के लिए मुश्किल

परी और अजय की लव स्टोरी होगी शुरू


सीरियल में परी अब रणविजय से अलग हो चुकी है और अजय यानी परी के एक्स हसबैंड की भी सीरियल में वापसी हो गई है। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि परी अपनी बेटी और अजय अपने बेटे के साथ पार्क में आता है। वहां पर अजय से परी उसकी पत्नी के बारे में पूछती है, तो अजय जवाब देता है कि बेटे के जन्म के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। परी, अजय से अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांगती है। बता दें कि परी की शादी अजय से हुई थी, लेकिन रणविजय से शादी करने के लिए परी ने अजय और उसके परिवार पर घरेलू हिंसा का झूठा इल्जाम लगाया था और उन्हें कोर्ट में घसीटा था। अब 6 साल बाद परी और अजय के बीच मेकर्स लव स्टोरी की शुरुआत दिखा सकते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के पास पहुंचेगी मिहिर के बिजनेस की फाइल, इस पुराने किरदार की वापसी से छूटेंगे नॉइना के पसीने

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इस रविवार से नए ट्रैक की शुरुआत होने वाली है। मिहिर के साथ होने वाला हादसा कैसे कहानी बदल देगा,फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।