Sun Mar 22, 2026 | Updated 05:02 AM IST HZ Awards 2026
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की एंट्री से बदलेंगे रिश्तों के समीकरण, अतीत लाएगा तुलसी की जिंदगी में तूफान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब एक और धमाकेदार ट्विस्ट आ चुका है। सीरियल में अब तुलसी विरानी के बड़े बेटे गौतम विरानी की एंट्री हो चुकी है और अब इसकी पूरी स्टोरीलाइन बदलने वाली है। गौतम विरानी की वापसी से तुलसी की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 13:23 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के धमाकेदार ट्विस्ट इन दिनों लगातार फैंस को चौंका रहे हैं। शो के हर एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है और इस ड्रामे ने सीरियल की टीआरपी में भी खूब इजाफा किया है। पिछले कई हफ्तों से एकता कपूर का ये सीरियल टीआरपी में नंबर 1 पर है और अब इसमें और कई ट्विस्ट आने वाले हैं। तुलसी की जिंदगी में आ रहे उतार-चढ़ाव फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। एक तरफ जहां परी, रणविजय से तलाक के लिए अब कोर्ट पहुंच चुकी है और रणविजय का भांडा पूरे परिवार के सामने फूट चुका है। तुलसी और मिहिर दोनों ने रणविजय को खूब सबक सिखाया और ये एपिसोड्स धमाकेदार रहे। अब शो में कोर्टरूम ड्रामा शुरू हो चुका है और यहां गौतम विरानी की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है। अब गौतम की एंट्री सीरियल में क्या ट्विस्ट लेकर आएगी, ये देखने लायक होगा। चलिए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड्स में इस सीरियल में क्या धमाके होने वाले हैं?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की एंट्री बदल देगी पूरी कहानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के बड़े बेटे गौतम विरानी की एंट्री हो चुकी है। गौतम विरानी, जो तुलसी और मिहिर का बड़ा बेटा है और अपने परिवार से अलग हो चुका है, वो अब वापस लौट चुका है। गौतम, कोर्ट में परी के खिलाफ केस लड़ रहा है और रणविजय का साथ दे रहा है। इतना ही नहीं, वो अपनी बहन परी पर घटिया इल्जाम भी लगा रहा है। गौतम ने कहा कि परी इस बार भी झूठ बोल रही है और अपने पति पर गलत आरोप लगा रही है। परी के चरित्र और विरानी परिवार के रिश्तों पर गौतम कई ऐसे कमेंट्स करेगा, जो तुलसी की आंखों में आंसू ले आएगा। इधर तुलसी ने जब गौतम से बात करने की कोशिश की, तो उसने तुलसी को उल्टे जवाब दिया। नॉइना भी इन बातों में चुटकी लेती नजर आती है। हालांकि, तुलसी अपने जवाब से उसकी बोलती बंद कर देती है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी को साथ लाएगा ये शख्स, धरी रह जाएगी नॉइना की सारी प्लानिंग; 'शांति निकेतन' में आएगा बड़ा तूफान

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएंगे कई बड़े ट्विस्ट


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम की एंट्री के बाद अब कई ट्विस्ट आने वाले हैं। गौतम की एंट्री ने एक तरफ रिश्तों का पूरा समीकरण बदल दिया है और गौतम की वजह से परी को इंसाफ मिलने की राह में मुश्किल आएगी। इधर जल्द ही तुलसी के सामने ये सच भी आएगा कि अंगद, रणविजय की मदद कर रहा था और ये जानकर उसे काफी दुख होगा। वहीं तुलसी का बिजनेस बंधेज अपने ऑर्डर को समय पर पूरा करेगा और बड़ा नाम कमाएगा। नॉइना भी तुलसी को सबक सिखाने के लिए गौतम से हाथ मिलाने की कोशिश करेगी, वहीं सीरियल में जल्द ही देव और सलोनी की शादी का ट्रैक भी शुरू होने वाला है, जिसमें शांति निकेतन में बाप जी की एंट्री होगी और तुलसी-मिहिर के रिश्ते को ट्रैक पर लाने की कोशिश होगी।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' यूं भी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है और अब गौतम विरानी की एंट्री के साथ शो में आने वाले ट्विस्ट इसकी टीआरपी में जबरदस्त इजाफा करेंगे, ऐसी फैंस को पूरी उम्मीद है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।