Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:43 AM IST
herzindagi
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में जाएगी इस शख्स की जान, तुलसी के आंखों के आगे क्या बिखर जाएगा 'शांति निकेतन'?

KSBKBT2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब एक बड़ा तूफान आने वाला है। सीरियल में तुलसी की आंखों के आगे कुछ ऐसा होगा कि विरानी परिवार की मानो नींव हिल जाएगी। सीरियल में तुलसी का एक करीबी शख्स अपनी जान देने की कोशिश करने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 19:17 IST

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्टोरीलाइन इन दिनों बदलती हुई दिख रही है। पिछले लंबे वक्त से फोकस जहां तुलसी, नॉइना और मिहिर के इर्द-गिर्द घूम रहा था, वहीं दूसरी तरफ अब नॉइना की सच्चाई सामने आने के बाद 'शांति निकेतन' से उसकी विदाई तय हो चुकी है। कहानी में अब मिहिर और तुलसी मिलकर अपने बच्चों की जिंदगी सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। तुलसी, गौतम को विरानी परिवार में वापस लाने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, परी-अजय और रितिक-मिताली का तलाक हो चुका है। हालिया ट्रैक में रितिक और मुन्नी की शादी की शहनाई बनने वाली है और उसके लिए पूरा परिवार एकजुट हो चुका है, सारा परिवार खुश है, लेकिन करण और नंदिनी के रिश्ते में तनाव साफ नजर आने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है, क्योंकि विरानी परिवार का एक सदस्य तुलसी की आंखों के आगे जान देने की कोशिश करेगा। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

अपनी जान देने की कोशिश करेगा विरानी परिवार का ये शख्स


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में फिलहाल परिवार में मुन्नी और रितिक का शादी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इसी बीच बड़ा तूफान आने वाला है। सीरियल में फिलहाल दिखाया जा रहा है कि करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका है, दोनों के बीच गलतफहमियां और दूरियां बढ़ चुकी हैं और दोनों तलाक लेने का बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ है, जो बात यहां तक आ पहुंची है, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तलाक की बात इन दोनों की बेटी समायरा के सामने आ जाएगी और वो अपनी जान देने की कोशिश करेगी। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि समायरा पूरे परिवार के सामने छत से कूदने की कोशिश करेगी, अब देखना होग कि क्या तुलसी, समायरा को बचा पाएगी या विरानी परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग जाएगा? पिछले कुछ एपिसोड्स में जबसे करण और नंदिनी के साथ समायरा की एंट्री दिखाई है, इनके रिश्ते में तनाव और समायरा की परेशानी साफ नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर-तुलसी को साथ लाएगा ये शख्स, धरी रह जाएगी नॉइना की सारी प्लानिंग; 'शांति निकेतन' में आएगा बड़ा तूफान

तुलसी कैसे लगाएगी विरानी परिवार की नैय्या को पार?


तुलसी और मिहिर, विरानी परिवार को एकजुट करने और अपने बच्चों की जिंदगी को सुलझाने में लगे हैं। फिलहाल जहां मुन्नी और रितिक की शादी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ आने वाले एपिसोड्स में परी और अजय भी शादी कर सकते हैं। गौतम यानी विरानी परिवार का बड़ा बेटा सभी घरवालों से नाराज है और तुलसी उसे मनाने की कोशिश कर रही है, ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर करेगा नॉइना को पहचानने से भी इंकार, एक हादसे से बदल जाएगी तुलसी की जिंदगी; विरानी परिवार में आएगा बड़ा तूफान


सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के इस शॉकिंग ट्विस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।